भोपाल

गर्मियों में बढ़ जाएगा आपका बिजली का बिल! राहत पाना चाहते हैं तो अपनाएं ये 6 ट्रिक्स

बिजली के बिल Electricity bill की चिंता...
3 min read
May 04, 2019
low Electricity bill
गर्मियों में बढ़ जाएगा आपका बिजली का बिल! राहत पाना चाहते हैं तो अपनाएं ये 6 ट्रिक्स

भोपाल। सूर्यदेव अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में कई लोगों को गर्मी में आने वाले अपने बिजली के बिल की पुन: चिंता सताने लगी है। यदि आपका भी बिजली का बिल ज्यादा आता है, तो यहां हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिनका उपयोग करने से आपके घर में बिजली का कम उपयोग होगा। जिससे गर्मियों में भी आपके बिजली का बिल आपको टैंशन नहीं देगा।

इस संबंध में बिजली के उपकरणों के जानकार एके गुप्ता कहते हैं कि यदि आप बिजली के बिल से राहत पाना चाहते हैं तो जल्द ही ये काम कर लीजिए। उनके अनुसार गर्मी शुरू होते ही बिजली का इस्तेमाल बढ़ जाता है।

लोग एयर कंडीशनर, फ्रिज और कूलर का उपयोग करने लगते हैं। ऐसे में अगर आप चंद जरूरी चीजों को ध्यान में रखेंगे, तो बिजली की खपत कम कर आपके बिजली का बिल काफी कम किया जा सकता है।

ये हैं टिप्स-

1. गर्मी शुरू होने से पहले अगर AC की सर्विस करा ली जाए और फिल्टर को बदल दिया जाए तो बिजली की खतप को 15 से 20 फीसदी तक घटाया जा सकता है। गुप्ता एयर कंडीशनर के नवीन के अनुसार इससे बिजली की खपत घटती है।

2. गर्मियों में पानी की ज्यादा जरूरत पड़ती है, ऐसे में पाइप लाइन सही करने के साथ ही पानी की मोटर की ऑयलिंग भी करा लें। इससे भी काफी बिजली बचाई जा सकती है। घरों में सोलर पैनल लगाएं तो गर्मी में काफी बिजली पैदा की जा सकती है। इससे भी बिजली की खपत घटाई जा सकती है।

- : इसके अलावा यदि आप सक्षम हों तो घरों में सोलर पैनल लगाएं तो गर्मी में काफी बिजली पैदा की जा सकती है। इससे भी बिजली की खपत घटाई जा सकती है।

3. गर्मियों में कपड़े ज्यादा गंदे होते हैं, और उनको धोने के लिए वाशिंग मशीन ज्यादा चलाती पड़ती है। ऐसे में वाशिंग मशीन की सर्विस करा लेने से बिजली की खपत भी कम करेगी।

घर की बल्ब और ट्यूब लाइट की जगह LED लगा लें। 5 वॉट का LED 20 से 25 वॉट के सीएफएल के बराबर रोशनी देता है और बिजली की खपत आधे से भी कम करता है।

4. घर में बिजली के बोर्ड में जलने वाले लाल रंग के इंडीकेटर में बिजली की खपत होती है। इसीलिए यह जानना सबसे जरूरी है कि घर में इस्तेमाल होने वाले बिजली के उपकरणों का सही इस्तेमाल कैसे किया जाए।

जरूरत खत्म होते ही उनको बंद कर दिया जाए। घरों में इस्तेमाल होने वाले हर उपकरण पर लिखा होता है कि वह कितने वॉट बिजली खर्च करता है।

5. आम तौर पर घर में इस्तेमाल होने वाला टीवी 100 वॉट का होता है। अगर इसका रोज 10 घंटे इस्तेमाल होता है तो इसका मतलब हुआ कि रोज इसमें 1 यूनिट बिजली की खपत हुई। इस प्रकार महीने में 30 यूनिट बिजली की खपत हुई। अन्य उपकरणों के बारे में भी ऐसे ही जानें।

Updated on:
04 May 2019 03:41 pm
Published on:
04 May 2019 03:40 pm