पिपलानी स्थित एनसीसी परेड ग्राउंड में पत्रिका हमराह, गली क्रिकेट, फुटबॉल और बैडमिंटन खेल के साथ हुआ फिटनेस का सवेरा
भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी स्थित एनसीसी परेड ग्राउंड में पत्रिका की ओर से हर रविवार की तरह सुबह 5.30 बजे हेल्थ कर्निवाल ‘हमराह’ का आयोजन किया गया। पत्रिका ‘हमराह’के आयोजन में शहर से हर वर्ग के सैकड़ों लोग शामिल हुए।
सिखाए सेल्फ डिफेंस ...
इस दौरान लोगों ने गली क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, रस्साकसी से फिटनेस का संडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान कराते खिलाड़ी ने लोगों को सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाए। वहीं, शहर के नन्हे स्केटर्स अपने करतब को लोगों के सामने पेश किया।
फिटनेस के साथ-साथ खूब की मस्ती
पत्रिका की ओर आयोजित हेल्थ कर्निवाल ‘हमराह’ में खेलों के अलावा जुंबा सेशन भी किया गया, जिसमें पार्टिसिपेंट्स फिटनेस के साथ-साथ खूब मस्ती की। इस रविवार (28अप्रैल) को हमराह में एक बार फिर सेहत का सवेरा हुआ। यहां पारंपरिक खेलों का बोलबाला रहा। बच्चे, युवा और बुजुर्गों ने डिफरेंट एक्टिविटी में पार्टिसिपेट किया।
वोट डालने के लिए किया जागरूक
पत्रिका हमराह अभियान में युवा-बुजुर्गों ने मदतान करने का संकल्प लिया। इस दौरान युवाओं को वोट के लिए अवेयर भी किया गया। युवाओं में फिटनेस का जुनून छाया तो पारंपरिक खेलों का बोलबाला रहा।