MP hurun rich list 2024: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 में इंदौर के कोल कारोबारी विनोद अग्रवाल प्रदेश के सबसे धनी कारोबारी हैं। 2022, 2023 के बाद इस साल की सूची में अग्रवाल की संपत्ति 7100 करोड़ आंकी है, जो 2023 के 6700 करोड़ रुपए के मुकाबले करीब 400 करोड़ बढ़ी है।
Hurun India Report: भारत फिर सोने की चिड़िया बनने की ओर अग्रसर है। देश में अल्ट्रा रिच (अति धनाढ्य) की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 100 करोड़ डॉलर या उससे अधिक की संपत्ति वाले यानी डॉलर बिलेनियर की संख्या 334 तक पहुंच गई है। इसमें मध्यप्रदेश के भी नवरत्न शामिल हुए हैं। जिनमें इंदौर के कोल व्यापारी विनोद अग्रवाल मध्यप्रदेश के सबसे धनी और दिनेश पाटीदार तीसरे नंबर पर शामिल हुए हैं। विनोद अग्रवाल की रैंकिंग 394 है, जबकि दिनेश पाटीदार की 732 है।
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 (Hurun india Rich List 2024) में इंदौर के कोल कारोबारी विनोद अग्रवाल प्रदेश के सबसे धनी कारोबारी हैं। 2022, 2023 के बाद इस साल की सूची में अग्रवाल की संपत्ति 7100 करोड़ आंकी है, जो 2023 के 6700 करोड़ रुपए के मुकाबले करीब 400 करोड़ बढ़ी है। पिछले साल उनकी रैंक 300 थी और अब 394 हो गई। वे प्रदेश में पहले नंबर पर कायम हैं। उजास एनर्जी के श्याम सुंदर मूंदड़ा दूसरे और शक्ति पंप के डायरेक्टर दिनेश पाटीदार तीसरे नंबर पर हैं। इंदौर के आनंद ज्वेल्स के गौरव आनंद पहली बार शामिल हुए हैं। इस बार दिलीप बिल्डकॉन के दिलीप सूर्यवंशी का नाम सूची में नहीं है।
मैं भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने और इंदौर को भारत के शीर्ष शहरों में से एक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
-विनोद अग्रवाल एमडी, अग्रवाल कोल कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड
वर्षों के अनुभव से सीखा है कि कोई मुकाम अंतिम नहीं होता, यह सिर्फ एक पड़ाव है। कड़ी मेहनत, टीम का साथ, स्पष्ट दृष्टिकोण और नेक नीयत जरूरी हैं।
-दिनेश पाटीदार, चेयरमैन, शक्ति पंप
मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 1,42,565 रुपए, राज्य सकल घरेलू उत्पाद 13,63,327 करोड़ रुपए पहुंचा जो पिछले साल से 9.37 प्रतिशत अधिक।
प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाने संभाग स्तर पर रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव कर रहे हैं। ग्वालियर में 8500 करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में रीजनल कॉन्क्लेव और मुंबई, बेंगलुरू और कोयंबटूर में रोड शो में अब तक 1.80 लाख करोड़ रुपए के प्रस्ताव मिले हैं। इससे डेढ़ लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। अब सागर, रीवा और भोपाल में रीजनल कॉन्क्ले और इसके बाद ग्लोबल समिट के आयोजन किए जाएंगे। ये प्रदेश के आर्थिक विकास में मील के पत्थर सिद्ध होंगे। रोजगार के नए अवसर सृजित कर अगले 5 साल में वार्षिक बजट 3.5 लाख करोड़ से 7 लाख करोड़ ले जाएंगे।
-डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री (दिल्ली में मीडिया से बोले)