AIIMS Bhopal: भोपाल एम्स में इलाज कराने आए एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ा टूट पड़ा जब आयुष ट्रेवल्स की बस की एक लापरवाही के चलते परिसर में बड़ा हादसा हो गया।
AIIMS Bhopal: भोपाल एम्स में इलाज कराने आए एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ा टूट पड़ा जब आयुष ट्रेवल्स की बस की एक लापरवाही के चलते परिसर में बड़ा हादसा हो गया। विभाग की बस ने ही पति मनीष के साथ इलाज के लिए अस्पताल आई श्रद्धा पिपसानिया का पैर बुरी तरह कुचल दिया। डॉक्टर ने देखने बाद कहा कि चोट गंभीर होने के कारण पैर काटने की नौबत आ सकती है। यह सुनकर पति की आंखें भर आईं।
भोपाल एम्स(AIIMS Bhopal) परिसर में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। सुबह 8 बजे श्रद्धा पिपसानिया पति मनीष के साथ इलाज के लिए अस्पताल गईं थीं। इसी दौरान परिसर के भीतर कर्मचारियों को छोडऩे आई आयुष ट्रेवल्स की तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला का पैर बुरी तरह कुचल गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के तुरंत बाद श्रद्धा को अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि, इस दौरान अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के गंभीर आरोप भी सामने आए हैं। पति मनीष का कहना है कि घायल महिला को समय पर उचित इलाज नहीं मिला और उन्हें काफी देर तक इधर-उधर भटकना पड़ा। पत्नी का पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है।
आरोप है कि इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद डॉक्टरों ने समय पर सक्रियता नहीं दिखाई। डॉक्टर ने देखने बाद कहा कि चोट गंभीर होने के कारण पैर काटने की नौबत आ सकती है। काफी मिन्नत के बाद डॉक्टरों ऑपरेशन शुरू किया।
हादसे से अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। वहीं, महिला के पति मनीष ने बागसेवनिया थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा भी उन्हें लिखित शिकायत दर्ज कराने के लिए बार-बार बुलाया गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है।
आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है। एम्स में प्रतिदिन हजारों की संख्या में मरीज और उनके परिजन आते हैं, में इस गंभीर घटना से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।