27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर: AIIMS भोपाल के पास बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा निर्माणाधीन छज्जा, 8 लोग घायल

MP news: AIIMS Bhopal के सामने स्थित एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। इस घटना में 8 लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी को एम्स में भर्ती कराया गया है।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Akash Dewani

Mar 27, 2026

Major Accident Near AIIMS Bhopal Under Construction Balcony Collapses 8 Injured MP news

Under Construction Balcony Collapses Near AIIMS Bhopal (Patrika.com)

MP news: राजधानी भोपाल में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा उस वक्त हो गया जब एम्स भोपाल (AIIMS Bhopal) के सामने स्थित एक निर्माणाधीनबिल्डिंग का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय छज्जे के नीचे मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में करीब 8 लोग लहूलुहान हो गए। इन घायलों को तत्काल एम्स भोपाल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुई घटना

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना बेहद अचानक हुई। लोग मेडिकल स्टोर के बार खड़े थे, तभी ऊपर से भारी मलबा और लोहे के एंगल गिरने लगे। चश्मदीद हरभजन सिंह ने बताया कि छज्जा काफी बाहर की तरफ निकला हुआ था और अचानक टूटकर नीचे आ गिरा। हादसे में एक बच्ची सहित कई लोग घयल हुए हैं, जिनमे से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

सूचना मिलती ही पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, नगर निगम और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई और राहत बचाव कार्य शुरू किया। मलबा हटाने का काम जारी है जिससे पता लग सके कि कही और भी लोग मलबे के नीचे दबे न हो।

सडाना मेडिकल स्टोर की थी इमारत

बताया जा रहा है कि, यह निर्माणधीन इमारत सडाना मेडिकल स्टोर की थी।इसी 4 मंजिला इमारत में निर्माणकार्य चल रहा था। ख़ास बात यह है कि नीचे मेडिकल स्टोर पहले से संचालित था, जहाँ मरीज और उनके परिजन दवाइयां लेने पहुंचते है। हादसे के वक्त भी कई लोग दुकान के बाहर मौजूद थे जिससे जनहानि का खतरा बढ़ गया।

35 साल पुरानी थी इमारत

बता दें कि, शुरूआती जांच में सामने आया है कि यह इमारत करीब 35 साल पुरानी थी और उसी के ऊपर अतिरिक्त निर्माण किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि छज्जा जरुरत से ज्यादा बिल्डिंग से बाहर निकाला गया था जिससे उसकी मजबूती कमजोर पड़ गई और वह एकाएक ढह गया। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य के संभावित अवैध हिस्सों और अनियमितताओं को लेकर भी आशंका जताई गई है।

युवती के पैर में घुसा लोहा

घायलों में एक 23 साल की युवती की हालत सबसे ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। उनके पैर में लोहे का एंगल घुस गया, साथ ही सिर और हाथ में गहरी चोटें भी आई हैं। युवती को एम्स के ट्रामा ब्लॉक के रेड ट्रायज में भर्ती किया गया है।

पुलिस का कहना

मामले में एसीपी रजनीश कश्यप ने बताया कि निर्माण कार्य की अनुमति और सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है। वहीं, नगर निगम ने मौके से रेत, सरिया और अन्य निर्माण सामग्री जब्त कर ली है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदारों के खिलाफ सखत्व कार्रवाई की जाएगी।