27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर अग्निकांड जांच में बड़ा खुलासा, ‘8 मौतों वाला घर बेहद खतरनाक…’

Indore Fire Tragedy Update: नगर निगम के भवन अधिकारी विशाल राठौड़ गुरुवार को टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मकान का विस्तृत निरीक्षण किया....

2 min read
Google source verification
Indore Fire Tragedy Update

Indore Fire Tragedy Update (Photo Source - Patrika)

Indore Fire Tragedy Update:एमपी के इंदौर शहर में बृजेश्वरी एनएक्स स्थित दो मंजिला मकान में आग लगने से पुगलिया परिवार के 8 सदस्यों की मौत हुई थी, उसे नगर निगम ने जांच के बाद खतरनाक माना है। भवन अधिकारी ने निरीक्षण में पाया कि मकान की स्थिति बेहद जर्जर है और फिलहाल यह रहने योग्य नहीं है। दूसरी ओर हादसे की सूचना पर मदद करने पहुंचे पुलिसकर्मियों के भी बयान हुए हैं।

नगर निगम के भवन अधिकारी विशाल राठौड़ गुरुवार को टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मकान का विस्तृत निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि आग के कारण भवन की संरचना कमजोर हो चुकी है। छत के कई हिस्सों में सरिए बाहर निकल आए हैं और दीवारों को भी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों के अनुसार बिना मरम्मत के मकान का उपयोग करना जोखिम भरा है। इस संबंध में नगर निगम द्वारा औपचारिक नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

गर्म होकर जाम हो गया था गेट

बीते दिन पुगलिया परिवार के सौरभ, सोमिल, हर्षित और उनकी मां के बयान लिए थे। सौरभ ने बताया, वह रात में घर पहुंचा तब घर के बाहर ईवी कार चार्ज पर नहीं थी। पता चला कि बाद में भाई हर्षित घर आया तो उसने कार चार्ज पर लगाई थी। जब आग फैली तो सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे माता-पिता जागे थे। हम नीचे पहुंचे तो लोहे का दरवाजा गर्म होने से जाम हो गया था। बाथरूम से पानी लाकर पहले घर की आग बुझाने का प्रयास किया।

मां को पहली मंजिल पर लेकर पहुंचे। वहां पहले सौरभ गैलरी की जाली काट कर उतरे। पड़ोसियों ने टेबल पर सीढ़ी रखी थी। इसके बाद दोनों भाई और मां भी उतर गए। वे फिर परिवार के सदस्यों को बचाने जाने लगे तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। बेटे ने इस बात का जिक्र भी किया कि ईवी कार चार्जिंग के बाद आग फैलने की घटना हुई है।

पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज

हादसे के दौरान मौके पर पहुंचे एएसआइ संजय चौहान, एएसआइ श्रीराम परमार, हेड कांस्टेबल विनोद सक्सेना, एएसआइ महेंद्र कनासे के बयान हुए हैं। तिलक नगर टीआइ मनीष लोधा के अनुसार, सूचना मिलते ही एफआरवी और थाना स्टाफ मौके पर पहुंचा था। आग की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। बचाव कार्य के दौरान रेस्क्यू टीम के साथ मिलकर शवों को बाहर निकालकर एमवाय अस्पताल पहुंचाया और आसपास के घरों को खाली कराया।