भोपाल

पहले पति को किया कमरे में बंद , फिर महिला से किया दुष्कर्म

बदनामी के डर से दो दिन तक नहीं दर्ज करवाया मामला ।
less than 1 minute read
May 25, 2020
rape1.jpg
rape in up

भोपाल। शहर में रहने वाली एक विवाहिता से उसके पडोसी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। शुक्रवार तड़के वाशरुम में आरोपी ने महिला से दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय महिला इलाके में करीब 3 माह पहले ही किराए से रहने आयी है। महिला का एक डेढ़ वर्षीय बेटा है। जबकि महिला का पति वेल्डिंग शाॅप संचालित करता है। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे महिला मकान के काॅमन वाशरुम में गई थी। तभी मकान में रहने वाला किराएदार सौरभ वहां आ गया। सौरभ ने पहले तो बाहर से कुंदी बंद कर महिला के पति को कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान युवक ने डरा धमका कर महिला से जबरन दुष्कर्म किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।


बदनामी के डर से चुप रहे
घटना के बाद दंपत्ति ने बदनामी के डर से किसी को कुछ नहीं बताया और अपने गृह नगर पिपरिया चले गए। परिजनों के समझाने के बाद वे रविवार को थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस का कहना है किराएदारों की जानकारी थाने पर नहीं देने पर अब मकान मालिक के खिलाफ भी शासकीय आदेश की अवहेलना और लाक डाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाएगा।

Published on:
25 May 2020 03:38 pm