भोपाल

एमपी में आइएएस सुदाम खाड़े को बड़ा दायित्व, डॉ. राजेश राजौरा को मंत्रालय से किया बाहर

IAS Sudam Khade appointed as CM Secretary - अब डॉ. खाड़े होंगे सीएम के सचिव, अपर सचिव अजय कटेसरिया को यूसीसी पर तेजी से काम करने का इनाम
2 min read
Jul 25, 2026
IAS Sudam Khade appointed as Secretary to CM Mohan Yadav
सीएम मोहन यादव

CM Mohan Yadav - मध्यप्रदेश में नवनियु​क्त मुख्यसचिव अशोक वर्णवाल ने अपनी टीम गठित करना प्रारंभ कर दिया है। कई अहम विभागों का जिम्मा संभाल रहे एसीएस एवं मप्र आइएएस कैडर में सबसे वरिष्ठ डॉ. राजेश राजौरा को मंत्रालय से बाहर भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय में कई स्तर पर और भी बदलाव किए गए हैं। खास यह है कि सीएम के भरोसेमंद अधिकारी इंदौर के संभागायुक्त डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े को मुख्यमंत्री का सचिव बनाकर भोपाल वापस बुला लिया गया है। रतलाम, अनूपपुर, शहडोल, खरगोन, मंदसौर, आगरमालवा के कलेक्टर भी बदले हैं। इधर सीएम मोहन यादव ने युवाओं के हित में उनकी शिक्षा और रोजगार से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा की है। प्रदेश के चारों महानगरों- भोपाल, जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर में ये फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे।

नर्मदा घाटी विकास विभाग, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण और जल संसाधन का जिम्मा संभाल रहे आईएएस राजेश राजौरा को अब प्रशासन अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है। उनका मंत्रालय से बाहर जाना बुधवार को ही तय हो गया था। इसी दिन एसीएस अशोक बर्णवाल को मुख्य सचिव (सीएस) बनाया गया था।

कटेसरिया को यूसीसी का इनाम

सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव अजय कटेसरिया को सरकार ने मप्र में तेजी से यूसीसी पर काम करने का इनाम देकर रतलाम कलेक्टर बनाया है। वे यूसीसी का मसौदा तैयार करने वाली उच्च स्तरीय कमेटी के सदस्य सचिव थे।

सरकार की ओर से यूसीसी बिल लाने में जो तेजी लाई गई थी, उसके पीछे कटेसरिया की बड़ी भूमिका रही थी। यह बिल विधानसभा से पारित हो चुका है। पदोन्नति शुरू कराने में भी उन्होंने तेजी दिखाई।

एसीएस गुप्ता को उद्यानिकी की कमान

कुटीर एवं ग्रामोद्योग का जिम्मा संभााल रहे एसीएस केसी गुप्ता को कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया है। पूर्व में यह जिम्मेदारी अतिरिक्त रूप से मिली थी। उद्यानिकी की कमान भी दे दी है।

प्रशासन अकादमी डीजी सचिन सिन्हा को पीएचई का एसीएस बनाया है। लंबे समय से उद्योग विभाग संभाल रहे पीएस राघवेन्द्र कुमार सिंह को अब वन जैसा अहम विभाग मिला है। आनंद विभाग का अतिरिक्त जिम्मा रहेगा। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के पीएस मनीष सिंह (सीनियर) से पीएचई लेकर ऊर्जा जैसे बड़े विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया है।

मुख्यमंत्री के खास एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के एसीएस नीरज मंडलोई पर सरकार ने फिर भरोसा जताया है। उन्हें उद्योग और एमएसएमई विभाग का दायित्व देकर अगले साल भोपाल में होने वाली जीआइएस की जिम्मेदारी दे दी है। इसके साथ ही उन्हें उर्जा विभाग से मुक्त किया है।

खाड़े को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया

इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े को मुख्यमंत्री का सचिव बनाकर वापस बुला लिया है। वे पूर्व में जनसंपर्क आयुक्त रहते मुख्यमंत्री मोहन यादव के भरोसेमंद अफसरों में शामिल रहे हैं।

इन्हें भी अहम जिम्मा:

कुमार पुरुषोत्तम को मंडी बोर्ड के साथ ही अब अपर सचिव मुख्यमंत्री बनाया है। इंदौर जिपं सीईओ रहे सिद्धार्थ जैन को सीएस ऑफिस में उप सचिव बनाया गया है।

Updated on:
25 Jul 2026 08:07 am
Published on:
25 Jul 2026 08:07 am