भोपाल

लो फ्लोर में सफर कर रहे हैं, तो जेब और जान सुरक्षित रखें

राजधानी में संचालित हो रही लो फ्लोर बसों में आप सफर कर रहे हैं, तो अपनी जेब और जान सुरक्षित रखें। लो फ्लोर बसों में बदमाश लगातार हमले कर रहे हैं। इन बसों में यात्रियों को धमकाने से लेकर ड्राइवर, कंडक्टर के साथ मारपीट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस लो फ्लोर बसों के ड्राइवर, कंडक्टर और यात्रियों को सुरक्षा नहीं दे पा रही है।
2 min read
• •
Updated: 16 Sep 2024, 12:35 PM IST
If you are traveling in low floor, keep your pocket and life safe
If you are traveling in low floor, keep your pocket and life safe

लो फ्लोर बसों में लगातार हो रहे हमले, ड्राइवर, कंडक्टर के साथ मारपीट, पुलिस नहीं दे पा रही है यात्रियों को सुरक्षा

भोपाल. राजधानी में संचालित हो रही लो फ्लोर बसों में आप सफर कर रहे हैं, तो अपनी जेब और जान सुरक्षित रखें। लो फ्लोर बसों में बदमाश लगातार हमले कर रहे हैं। इन बसों में यात्रियों को धमकाने से लेकर ड्राइवर, कंडक्टर के साथ मारपीट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस लो फ्लोर बसों के ड्राइवर, कंडक्टर और यात्रियों को सुरक्षा नहीं दे पा रही है।

एक महीने में चार बसों में हमला

बदमाश शहर में एक महीने के अंदर चार लो फ्लोर बसों में हमला कर चुके हैं। इसमें बस ड्राइवर, कंडक्टर के साथ मारपीट करने के साथ बसों में सवार यात्रियों को भी धमकाते हैं। हाल ही में मिसरोद क्षेत्र में लो फ्लोर बस में बदमाशों ने सवारी बैठाने को लेकर ड्राइवर के साथ मारपीट की थी। इस दौरान बस में सवार एक यात्री उन्हें रोकने पहुंचा तो बदमाशों ने उसे धमकी दी। अन्य मामलों में भी इस तरह की घटनाएं सामने आती रही हैं।

बसों के कैमरे सिर्फ दिखावा

लो फ्लोर बसों में कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन ये मात्र दिखावे के लिए ही हैं। वारदात के बाद जब बस के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो पता चला कि कैमरे बंद पड़े हैं। ड्राइवर और कंडक्टरों की मानें तो शहर में बदमाश ड्राइवर और कंडक्टर पर हमला कर रहे हैं तो जेबकट गिरोह योजनाबद्ध तरीके से लोगों की जेब काट रहे हैं।

केस-1
जहांगीराबाद के पुल पातरा के पास 25 अगस्त को बदमाश नसीम और उसके एक साथियों ने बस कंडेक्टर और दो सवारियों से करीब 12 हजार रुपए लूट की। बदमाशों ने बस के सामने ऑटो अड़ाकर पहले उसे रोका और बस के अंदर घुसकर कंडेक्टर को चाकू मारकर लूट की। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।

केस-2
बदमाशों ने 3 सितंबर को 11 11 मील के पास लो फ्लोर बस के अंदर घुसे और ड्राइवर विवेक उधावनी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की थी। मामले की शिकायत मिसरोद थाने में दर्ज कराई गई थी। चालक को मारपीट में गंभीर चोट आई थी। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी, लेकिन बदमाशों ने बस के अंदर का कैमरा तोड़ दिया था।

केस-3
एसआर-4 रूट की बस एमपी 04 पीए 3296 में बदमाशों ने कंडक्टर सुरेश वर्मा पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। वर्मा ने चूनाभट्टी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शनिवार को रेलवे स्टेशन से जेबकट गिरोह के पांच लोग बस में सवार हुए। बस खुशीलाल आयुर्वेदिक अस्पताल तक पहुंची, तो कंडक्टर ने किराया मांगा। इस पर बदमाश ने पत्थर से हमला किया।

लो फ्लोर बसों में यात्री सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है। सीसीटीवी क्यों बंद थे, इस बारे में बात करेंगे। भविष्य में इस तरह की वारदातें नहीं हो, इसके लिए उपाय किए जाएंगे।
निधि ङ्क्षसह, सीईओ, बीसीएलएल

Updated on:
16 Sep 2024, 12:35 PM IST
Published on: