भोपाल

MP News: कुलपति से मिलना है तो थाने से लेकर आएं परमिशन, इस यूनिवर्सिटी ने दे दिया अजीब फरमान

BU Bhopal: मध्यप्रदेश की बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने ऐसा फरमान निकाला है। जिसे देख और सुन सब हैरान हैं। बीयू के कुलपति से अगर किसी छात्र को मिलना है तो उसे थाना प्रभारी से परमिशन लेनी होगी।

less than 1 minute read
Jul 05, 2024

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी प्रबंधन का एक अजीबोगरीब आदेश सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। बीयू की तरफ छात्रों के लिए एक आदेश निकाला गया है। जिसमें कहा गया है कि यदि दो से ज्यादा छात्रों को कुलपति से एक साथ मिलना है तो उन्हें नजदीकी पुलिस स्टेशन की परमिशन लेनी पड़ेगी। ऐसे अब छात्रों को यूनिवर्सिटी संबधित परेशानियों पर चर्चा या ज्ञापन देना है तो उसके लिए थाना प्रभारी की परमिशन लेना जरुरी है।

छह महीने पहले जारी हुआ था आदेश


बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी के छात्रों का कहना है कि यह आदेश 6 महीने पुराना है। हम कुलपति से मिलने जाते है, तब हमें बाहर ही रोक दिया जाता है। मुद्दा इसलिए गरमाया क्योंकि गुरुवार को बीयू में कार्यपरिषद की बैठक थी। जिसकी जानकारी लगते ही एनएसयूआई के सदस्यों ने कार्यपरिषद के सदस्यों को मेन गेट पर रोक लिया गया। बीयू में अनियमितताओं की शिकायत की। इस दौरान छात्रों ने कुलपति के आदेश की कॉपी के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

क्या लिखा है आदेश में


बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी प्रबंधन द्वारा जारी किए गए आदेश में लिखा है कि विश्वविद्यालय के कुलपति से अपनी समस्या को लेकर सिर्फ 2 ही छात्र मिल सकते हैं। यदि दो से ज्यादा संख्या में मिलना चाहते हैं, तो कृपया थाना प्रभारी बागसेवनिया से परमिशन लेकर ही प्रवेश करें।

Updated on:
05 Jul 2024 01:41 pm
Published on:
05 Jul 2024 01:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर