
भोपाल/ दुनिया भर में कहर ढ़ाने वाले कोरोना वायरस का असर अब भारत के दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश में भी दिखाई देने लगा है। जहां एक तरफ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा 700 के पार जा पहुंचा है, साथ ही मरने वालों की संख्या 17 हो गई है। वहीं मध्य प्रदेश में कोरना से संक्रमितों की संख्या शुक्रवार शाम तक 27 हो गई है। वहीं, इस संक्रमण का शिकार होकर 2 लोगों ने जान भी गंवा दी है। सरकैर औ संक्रमण का शिकार लोगों के सबसे दुखद बात ये है कि, अब तक इसके बचाव के लिए कोई खास मेडिसिन या वेक्सिन नहीं बना है। हालांकि, शोधकर्ताओं का मानना है कि, ये संक्रमण उन लोगों पर ज्यादा तेजी से असर कर रहा है, जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर है।
इन सावधानियों के साथ मजबूत रखें इम्यून सिस्टम
ऐसे में इस संक्रमण से बचने का सबसे बेहतर तरीका ये है कि, हम संक्रमण के संपर्क में न आएं, भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। इसी केचलते केन्द्र सरकार की ओर से 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। साथ ही, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्य प्रदेश के तीन बड़े शहरों में कर्फ्यू लगाया है। इस नियम का सख्ती से पालन करने की जरूरत है। साथ ही, ऐसी चीजों का सेवन करने की भी जरूरत है, जिनसे हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत बना रहे, ताकि शरीर को बाहर से आने वाली बिमारियों से लड़ने की पर्याप्त शक्ति मिल सके। इसके लिए घरेलु खाने की चीजो का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइये जानते हैं उन खास चीजों के बारे में जिनके सेवन से हम अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत रख सकते हैं।
ये घरेलू चीजें बढ़ाएंगी रोग प्रतिरोधक क्षमता
-लहसुन
लहसुन हर घर के किचन में मौजूद रहता है। लहसुन का नियमित सेवन करने से शरीर संक्रमण मुक्त रहता है, साथ ही अचानक बाहर से आए किसी संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। इसमें मौजूद एलिसिन किसी भी बाहरी वायरस से लड़ने में प्रभावी होता है। साथ ही प्रतिरक्षा बढ़ाने में लहसुन काफी प्रभावी होता है। लहसुन की कली के साथ एक लौंग कुचल कर चबाने से बड़े से बड़े संक्रमण से लड़ने के लिए शरीर की क्षमता बढ़ती है।
-प्रोबायोटिक दही (योगर्ट)
योगर्ट इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण श्वसन संक्रमण के प्रभाव को कम करता है। इसके अलावा, नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (NCBI) में प्रकाशित शोध में सामने आया है कि, प्रोबायोटिक की खपत भी बच्चों में श्वसन पथ के संक्रमण की घटनाओं को कम करने के लिए कारगर होता है। ये अलग-अलग फ्लेवर में मिलता है। इसका सुबह सेवन करना ज्यादा कारगर होता है।
-दालचीनी
ऐसे में अगर आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर संक्रमण से लड़ने के लिए पर्याप्त शक्ति चाहते हैं तो, एक दालचीनी की छड़ी को रात भर पानी में भिगोकर सुबह इसे पी सकते हैं। इसके अलावा दालचीनी का एक चुटकी अपने सुबह के कप चाय या कॉफी में डाल कर पी सकते हैं, जिससे स्वाद और स्वास्थ्य लाभ दोनो मिलेगा।
-मुलेठी
आमतौर पर आयुर्वेद में मुलेठी का इस्तेमाल गले की खराबी में किया जाता है। वही, नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (NCBI) के एक शोध में सामने आया कि, मुलेठी की जड़ में पाए जाने वाले सक्रिय यौगिक, एंटीवायरल, रोगाणुरोधी, एंटीट्यूमोर और अन्य गतिविधियां जैसे कई औषधीय गुण शामिल हैं। मुलेठी का उपयोग इसके एंटीसिटिव और इसके गुणों के कारण इस्तेमाल किया जाता है। आप बस मुलेठी को पानी में उबाल सकते हैं या पानी में डुबा कर इसके पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको ठंड महसूस हो तो आप एक चुटकी मुलेठी एक कप चाय के साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं।