
IMD Forecast: मध्यप्रदेश में नौतपा में भी बारिश हो रही है और प्री मानसून पूरी तरह से प्रदेश में एक्टिव नजर आ रहा है। बुधवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी बारिश हुई है। मौसम विभाग की मानें तो 31 मई तक प्रदेश में प्री मानसून एक्टिविटी इसी तरह से जारी रहेगी और तेज आंधी व बारिश का सिलसिला चलता रहेगा। अनुमान जताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में मानसून जून के दूसरे सप्ताह के अंत तक दस्तक दे सकता है।
29 मई गुरूवार
खरगोन, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर और बैतूल में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर, शाजापुर, देवास, बड़वानी, रतलाम, मंदसौर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, मैहर, कटनी, जबलपुर, उमरिया, डिंडौरी और नीमच में बारिश/तेज आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
30 मई शुक्रवार
मुरैना, भिंड, जबलपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, भोपाल, सीहोर, खरगोन, इंदौर, धार, देवास, बड़वानी, अलीराजपुर, और झाबुआ में आंधी-बारिश।
31 मई शनिवार
अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, सिवनी, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट और डिंडोरी जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट।