भोपाल

भाजपा नेता अनिल जैन के मामले में चुनाव आयोग ने कलेक्टर से मांगी रिपोर्ट

पोस्टर-बैनर हटाने पर अधिकारियों को धमकाने का मामला...    
2 min read
• •
Updated: 11 Oct 2018, 10:24 AM IST
EC
Data to be leaking the photo roll in Satna-Rewa of Election Commission

भोपाल। गुना में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह रोड शो के दौरान नगर पलिका की दुकानों पर लगे पोस्टर-बैनर हटाने पर भजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन और प्रदेश महामंत्री वीडी शर्मा द्वारा अधिकारियों को धमकाना महंगा पड़ सकता है।

चुनाव आयोग ने इस मामले में गुना कलेक्टर से रिपोर्ट मांगी है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव ने बताया कि मीडिया में प्रकाशित खबरों के अधार पर आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की है।

रिपोर्ट आने के बाद ही अधिकारियों को धमकाने वाले दोनों नेताआें के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। अनिल जैन ने इस मामले में फोन पर स्थानीय अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया था।

आचार संहिता का उल्लंघन!
भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम पारीक, नपाध्यक्ष राजेन्द्र सलूजा पर भी कार्रवाई करने की मांग की गई है। पार्टी ने घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि भाजपाईयों ने सरकारी संपत्ति व धार्मिक स्थलों पर बैनर झंडे लगाए, जो आचार संहिता का उल्लंघन है।

प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी अभद्रता की गई। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का सीएम शिवराजसिंह के साथ रोड शो करने आए थे। उनके आने से पहले भाजपाईयों ने सरकारी संपत्ति पर बैनर व झंडे लगा दिए।

शिकायत होने पर डिप्टी कलेक्टर विशाखा देशमुख व तहसीलदार मोहित जैन ने पहुंचकर इन्हें हटावाया। तभी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन व प्रदेश महामंत्री बीडी शर्मा ने वहां पहुंचकर अधिकारियों से बहस की और कहा कि चुनाव के बाद यहां रहना नहीं है क्या। इसके बाद भाजपाईयों ने नगरपालिका की दुकानों पर दोबारा बैनर व झंडे लगा दिए। इन दुकानों की अभी नीलामी नहीं हुई है और ये नपा की संपत्ति हैं।

इधर, सतना कलेक्टर से मांगी सांसद की रिपोर्ट-
सतना सांसद गणेश सिंह द्वारा मैहर में बायपास पर बने रेलवे ओव्हरब्रिज का बुधवार को लोकार्पण करने के मामले में भी वहां कलेक्टर से आयोग ने रिपोर्ट मांगी है। सांसद पर आरोप है कि उन्होंने आचार संहिता लागू होने के बावजूद चोरी छिपे ब्रिज का लोकार्पण कर दिया।

Updated on:
11 Oct 2018, 10:24 AM IST
Published on: