भोपाल

Income Tax Raid: ताबड़तोड़ कार्रवाई, इंदौर के CA के यहां से पकड़ाया 5 करोड़ का फर्जी रिफंड

Income Tax Raid:  टैक्स में फर्जी तरीके से छूट लेने के मामले में सोमवार से देशभर में जारी आयकर विभाग की कार्रवाई मंगलवार को भी चलती रही। रतलाम, देवास, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, रीवा समेत 13 ठिकानों पर जांच चलती रही।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jul 2025, 8:17 AM IST
INCOME TAX RAIN IN MP
INCOME TAX RAID (फोटो सोर्स : पत्रिका)

Income Tax Raid: टैक्स में फर्जी तरीके से छूट लेने के मामले में सोमवार से देशभर में जारी आयकर विभाग की कार्रवाई मंगलवार को भी चलती रही। रतलाम, देवास, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, रीवा समेत 13 ठिकानों पर जांच चलती रही। विभाग ने एक ही कम्प्यूटर और आइडी से रिटर्न फाइल कर छूट लेने वाले 40 हजार से अधिक लोगों को चिह्नित किया। इनमें से कई फर्म, सीए व टैक्स प्रैक्टिशनर्स हैं।

5 करोड़ का फर्जी रिफंड

जांच में पता चला कि गलत तरीके से देश में 1045 करोड़ के क्लेम वापस लिए गए। इंदौर में सीए शुभम लड्ढा के यहां से 5 करोड़ का फर्जी रिफंड पकड़ाया। इनमें अधिकतर बैंकर हैं। 150 से अधिक संदिग्ध आइटीआर में धारा 80सी, 80 जीजीसी, 80डी, में बिना वास्तविक दस्तावेज दिए रिफंड लिए। प्रकाश जैन के ठिकानों पर भी कार्रवाई चलती रही। जबलपुर में दो सीए ने ६ हजार रिटर्न भरे। इनमें भी कई गलत रिफंड लिए।

लैपटॉप, रसीद बुक, हार्ड ड्राइव भी जब्त

इंदौर में टैक्स प्रैक्टिशनर्स का नेटवर्क फर्जी कटौती व बनावटी दान रसीदों से टैक्स फाइल कर रहा था। विभाग उन सीए व टैक्स प्रैक्टिशनर्स के ठिकानों की तलाश कर रही है, जिनका ऑफिस व घर का एक ही है। छापे में विभाग ने कई टैक्स एजेंट्स के दफ्तरों से लैपटॉप, रसीद बुक, हार्ड ड्राइव और सैकड़ों टैक्स फॉर्म जब्त किए।

Updated on:
16 Jul 2025, 8:17 AM IST
Published on: