भोपाल

Independence Day 2024: सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे ध्वाजारोहण, बंद रहेंगे शहर के ये रास्ते

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह लाल परेड ग्राउंड पर होगा। यहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सुबह 6 बजे से यातायात व्यवस्था बदल दी गई है।

2 min read
Aug 15, 2024
Independence Day 2024

Independence Day 2024: भोपाल में आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर में जगह-जगह ध्वजारोहण किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह लाल परेड ग्राउंड पर होगा। यहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे।

इसी प्रकार संभागायुक्त कार्यालय में डॉ पवन कुमार शर्मा सुबह 8 बजे संभागायुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। इसी प्रकार कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम ङ्क्षसह द्वारा सुबह 7:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसी प्रकार शहर के स्कूल कॉलेज, सरकारी भवनों के साथ-साथ जगह-जगह ध्वजारोहण होगा।


आज इन रास्तों पर जाने से बचें

स्वतंत्रता दिवस पर गुरुवार को लाल परेड मैदान पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर सुबह 6 बजे से यातायात व्यवस्था बदल दी गई है। रोशनपुरा चौराहा से गांधी पार्क, लालपरेड मैदान की ओर से जेल रोड, लालपरेड मैदान की ओर, लिली चौराहे से जहांगीराबाद, लालपरेड मैदान की ओर मार्ग पर यातायात दबाव रहेगा।

ऐसे में लोक परिवहन और अनुमति प्राप्त सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश लालपरेड की ओर आने वाले मार्गों से जेल मुख्यालय रोटरी की ओर, लिली चौराहे से पुलिस मुख्यालय की ओर रोशनपुरा से गांधी पार्क तिराहे की ओर पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।

ये रहेंगे वैकल्पिक मार्ग

टीटी नगर न्यू मार्केट से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड की ओर जाने वाली मिनी बसें एवं बड़ी बसें अपैक्स बैंक, ङ्क्षलक रोड नंबर-1 से होते हुए बोर्ड ऑफिस चौराहा, प्रेस कॉ्ह्रश्वलेक्स, बीएसएनएल तिराहा, ईओडब्ल्यू ऑफिस के सामने, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, मैंदा मिल तिराहा, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, प्रभात चौराहा, बोगदापुल से होकर भारत टॉकीज होते हुए अपने गंतव्य स्थान तक आ जा सकेंगे।

दो पहिया, चार पहिया

रोशनपुरा चौराहा से बाणगंगा चौराहा-केएन प्रधान तिराहा-पुराना मछलीघर-खटलापुरा मार्ग-पीएक्यू तिराहा वाले मार्ग से आवागमन कर सकेंगे। किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर स्पर्क करें।

20 से अधिक तिरंगा यात्राएं

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शहर में जगह-जगह तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। पिछले तीन दिनों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 20 से अधिक तिरंगा यात्राएं निकाली जा चुकी हैं, जिसमें 100 किमी से अधिक यात्रा का भ्रमण हो चुका है। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा शहर की अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्राएं निकाली गई, इसी प्रकार अनेक संगठन, विभिन्न विभागों द्वारा भी तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी तिरंगा यात्राओं का आयोजन होगा। साथ ही शहर में जगह-जगह ध्वजारोहण होगा।

Published on:
15 Aug 2024 08:08 am
Also Read
View All

अगली खबर