
शुजालपुर से विधायक इंदर सिंह परमार शिवराज कैबिनेट में मंत्री रहने के बाद आज मोहन कैबिनेट के भी मंत्री बन गए हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह ही ही इंदर सिंह परमार को भोपाल पहुंचकर मंत्री पद की शपथ लेने की सूचना मिली थी। इसके बाद वो तुरंत ही भोपाल के लिए रवाना हो गए थे। इधर, क्षेत्र में जब उनके कार्यकर्ताओं को पता चला तो वो झूम उठे। शुजालपुर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता परमार के साथ भोपाल आ गए। यहां श्यामला हिल्स स्थित बंगले पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।
शुजालपुर स्थित आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती इंदर सिंह परमार ने कार्यकर्ताओं के बीच मनाई। इसके अगले दिन सूचना मिलते ही सोमवार की सुबह वो भोपाल के लिए रवाना हो गए। विधायक परमार को मंत्री बनाए जाने की खबर पर बड़ी संख्या में शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ता उनके भोपाल स्थित शासकीय आवास श्यामला हिल्स बंगला नंबर बी-4 पर पहुंच गए। यहां पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ा की थाप पर उत्साह के साथ नृत्य किया और आतिशबाजी करते हुए मिठाई खिलाकर कैबिनेट मंत्री पद मिलने का हर्ष जताया।
परमार से जुड़ी खास बातें
1- सीट क्रमांक- 168
सीट- शुजालपुर, जिला शाजापुर
2- विधायक - इंदरसिंह परमार
उम्र- 55 वर्ष, शिक्षा- बी एस सी, एल एल बी
3- राजनीतिक कॅरियर
- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में पूर्णकालीक कार्यकर्ता रहे, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रहे।
- 2002 से युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के रूप में राजनीति में सक्रिय रहे।
- 2004 से 2009 तक भाजपा जिला महामंत्री रहे। 2009 से 2012 तक शासकीय महाविद्यालय शुजालपुर में जनभागीदार समिति के अध्यक्ष पद का निर्वाहन किया।
- 2012 में भाजपा प्रदेश मंत्री के दायित्व का निर्वाहन किया।
- 2013 में कालापीपल विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए।
- 2018 में दूसरी बार शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र से सदस्य निर्वाचित हुए।
- 2 जुलाई 2020 को शिवराज सरकार के मंत्रीमण्डल में स्कूल शिक्षा एवं सामान्य प्रशासन विभाग राज्य मंत्री रहे।
4- शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का बड़ा चेहरा, संघ से नजदीकी, क्षेत्र में सक्रियता, सेवाभावी व्यक्तित्व।
5- वर्ष 2013 में भाजपा प्रत्याशी जसवंत सिंह हाडा ने कांग्रेस के महेंद्र जोशी को हराया।
- 2018 में भाजपा के इंदर सिंह परमार ने कांग्रेस के रामवीर सिंह सिकरवार को 5600 मतों से हराया
6- वर्तमान विधायक इंदरसिंह परमार
- इस बार के चुनाव में कांग्रेस के रामवीर सिकरवार को 13, 600 वोटो से हराया।
- कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों में हर्ष का बड़ा कारण ये भी है कि शुजालपुर विधानसभा से पहली बार किसी विधायक को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है।