भोपाल

भोपाल, इंदौर, उज्जैन वालों के लिए खुशखबरी, अब कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म, ये है बड़ी वजह

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने दी बड़ी खुशखबरी एमपी के इन तीन शहरों के यात्रियों को मिलने वाली है बड़ी सौगात...
less than 1 minute read
Dec 27, 2025
Indian Railway good news
Indian Railway good news

Indian Railway: एमपी की राजधानी भोपाल, इंदौर और उज्जैन में ट्रेनों के संचालन की क्षमता 5 साल में दोगुनी होगी। इसके लिए बुनियादी ढांचे में बड़े पैमाने पर बदलाव कर विस्तार किया जाएगा। रेलवे ने 2030 तक इन शहरों में ट्रेनों की संख्या दोगुनी करने के लक्ष्य हासिल करने के लिए योजना बनाई है। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार तीनों ही शहरों के आस-पास व उपनगरीय क्षेत्रों में नए टर्मिनल बनाए जाएंगे।

प्रथम चरण में देश के 48 प्रमुख शहर हैं रेलवे की प्राथमिकता

भोपाल में मंडीदीप, औबेदुल्लागंज, मिसरोद, निशातपुरा सहित कई अन्य स्टेशनों को भविष्य की जरूरत के हिसाब से विकसित किया जाएगा। रेलवे (Indian Railway) ने पहले चरण में देश के 48 प्रमुख शहरों को चुना है।

ऐसे होगा विस्तार

- मौजूदा टर्मिनलों पर अतिरिक्त प्लेटफॉर्म, स्टेबलिंग-पिट लाइन, पर्याप्त शंटिंग सुविधाएं।

- शहरी क्षेत्र व आसपास नए टर्मिनलों की पहचान, निर्माण।

- रखरखाव सुविधाएं, जिनमें मेगा कोचिंग कॉम्प्लेक्स भी।

- विभिन्न बिंदुओं पर ट्रेनों की बढ़ती संख्या को संभालने के लिए यातायात सुविधा कार्य, सिग्नलिंग उन्नयन, मल्टी ट्रैक।

Updated on:
27 Dec 2025 12:03 pm
Published on:
27 Dec 2025 12:03 pm