भोपाल

ट्विशा केस- बेल्ट कार में क्यों घूमती रही? पुलिस की लापरवाही की जांच शुरू

Twisha Sharma case: ट्विशा शर्मा मामले में पुलिस लापरवाही से जुड़े मामले की जांच करने की जिम्मेदारी मिसरोद के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) रजनीश कश्यप को दी गई है।

2 min read
Jun 03, 2026
investigation started of police negligence in Twisha Sharma case
investigation started of police negligence (फोटो-Patrika.com)

Twisha case: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मामले (Twisha Sharma Case) में पुलिस लापरवाही को लेकर अब जांच शुरू हो चुकी है। ट्विशा के परिवार के सदस्यों और उनके वकील ने शुरआत से भोपाल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे और आरोपी से मिलीभगत होने के अलावा कई गंभीर आरोप लगाए। सीबीआई की जांच में सामने आया था कि कटारा हिल्स के सब इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा मामले के सबसे अहम सबूत फांसी की बेल्ट (लिगेचर) को अपनी निजी कार में लेकर घूम रहे थे। अब इस मामले में जांच शुरू हो चुकी है। बता दें कि,आरोपी गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) और समर्थ सिंह (Samarth Singh) को कोर्ट द्वारा 14 दिन ज्यूडिसियल कस्टडी में भेज दिया गया है। दोनों आरोपियों को भोपाल के सेंट्रल जेल में गया है।

इन्हें सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी

बताया जा रहा है कि पुलिस लापरवाही से जुड़े मामले की जांच करने की जिम्मेदारी मिसरोद के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) रजनीश कश्यप को दी गई है। इस मामले में सबसे लापरवाही एसआई द्वारा की गई जिसे लेकर सख्ती से जांच की जाएगी। वहीं, सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि बुधवार को सीबीआई टीम ने कटारा हिल्स थाना के दो पुलिस कर्मियों के बयान भी दर्ज किए। इस मामले की जांच के बाद लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर जल्द कार्रवाई हो सकती है।

दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अध्ययन करने पहुंची 3 सदस्यीय टीम

बताया जा रहा ही कि, मंगलवार रात CBI की तीन सदस्यों वाली एक और टीम भोपाल पहुंची है। यह टीम दिल्ली एम्स द्वारा ट्विशा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट को स्टडी करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आने वाले दो दिनों के भीतर ट्विशा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट को एक सीलबंद लिफाफे में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा। अपनी मौत के 11 दिन बाद ट्विशा के शव का दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की टीम के द्वारा भोपाल एम्स में दूसरा पोस्टमार्टम किया गया था जिसे 10 दिन बीत चुके है।

कब आएगी सीन रिक्रिएशन की रिपोर्ट?

बताया जा रहा है की सीबीआई ने सीन रिक्रिएशन का डाटा दिल्ली सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (CFSL) को भेज दिया है। सीन रिक्रिएशन की डिटेल्ड रिपोर्ट दिल्ली CFSL तैयार कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई को यह रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर मिलो जाएगी। यह रिपोर्ट ट्विशा शर्मा की मौत की गुत्थी सुलझाने में काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस रिपोर्ट से ही समझ में आएगा कि एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत आत्महत्या है कि हत्या।


Published on:
03 Jun 2026 10:20 pm