
MP News : मध्य प्रदेश सरकार अब राज्य में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए प्लग एंड प्ले वाले औद्योगिक पार्क विकसित करने जा रही है। यहां निवेशक बहुत कम खर्च और कम समय में अपना खुद का उत्पादन शुरू कर सकेंगे। खास बात ये हैं कि, इसके लिए अपना अलग-अलग इंफ्रास्ट्रचर विकसित करने की जरूरत नहीं होगी। वहीं, योग्य व्यक्तियों को काम देकर सैकड़ों-हजारों नौकरियों के द्वार भी खुलेंगे।
प्रदेश सरकार ने पहले चरण में ऐसे 11 औद्योगिक पार्कों के प्रस्ताव तैयार कर लिए हैं। इसके तहत प्रदेश में 9047.08 एकड़ क्षेत्र में औद्योगिक इंफ्रा विकसित किए जाएंगे। इन प्रोजेट की डीपीआर में लागत 8144 करोड़ रुपए आंकी गई है। इससे प्रदेश में तेजी से निवेश आने के साथ रोजगार भी बढऩे की संभावना है। सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत इन आधुनिक औद्योगिक पार्कों के विकास संबंधी प्रस्ताव केन्द्र को भेज दिए हैं।
अधिकारियों के अनुसार, भेंसोला औद्योगिक पार्क को टेख्सटाइल पार्क के रूप में विकसित करेंगे, जो धार स्थित पीएम मित्रा पार्क का विस्तार होगा। इससे पीएम मित्रा पार्क को भी मदद मिलेगी। इसके साथ यह इंडस्ट्रियल पार्क फार्मा, ऑटोमोबाइल, रिन्यूएबल एनर्जी इक्विपमेंट, सेमीकंडख्टर, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, एवीजीसी सहित अन्य क्षेत्रों के लिए विकसित किए जाएंगे।
सरकार द्वारा प्रस्तावित किए गए प्लग एंड प्ले वाले 11 औद्योगिक पार्कों के लिए राज्य के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में संतुलन का भी ध्यान रखा गया है। यह पार्क बुंदेलखंड, विंध्य, महाकौशल, चंबल और मालवा आदि सभी क्षेत्रों में प्रस्तावित हैं ताकि औद्योगिक विकास का लाभ पूरे प्रदेश में पहुंचे हैं।
प्रस्तावित 11 औद्योगिक पार्कों में अवंतिका इंडस्ट्रियल सेंटर (उज्जैन), भेंसोला (धार), पिपलरावांन - पालीकालन (देवास शाजापुर), आइआर रतलाम पलसोड़ी, आष्टा इंडस्ट्रियल क्लस्टक (सीहोर), मसवासी ग्रांट (सागर), चैनपुरा (गुना), मोहना (ग्वालियर), धरमपुरा (जबलपुर), सिमरा (कटनी) और शिवसागर (रीवा) में विकसित किए जाएंगे।