भोपाल

MP के रजत पाटीदार को RCB के बनया नया कप्तान, बड़ी रोचक है इनके करियर की कहानी

IPL 2025 New Captain: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2025 के लिए की नए कप्तान के नाम की घोषणा, विराट कोहली और रजत पाटीदार का नाम था चर्चा में RCB ने रजत को बनाया कप्तान

3 min read
Feb 13, 2025
IPL 2025 New Captain RCB ने की रजत पाटीदार के नाम की घोषणा.

IPL 2025 New Captain: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने आईपीएल 2025 के लिए नए कप्तान के नाम की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार को RCB का नया कप्तान घोषित किया गया है। रजत पाटीदार मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के रहने वाले हैं। आरसीबी ने नए कप्तान के रूप में उनका नाम घोषित कर दिया है। बता दें कि IPL 2025 के लिए विराट कोहली और रजत पाटीदार का नाम चर्चा में था। भविष्य को देखते हुए इस फ्रेंचाइजी ने रजत को ये जिम्मेदारी सौंपी है।

रजत पाटीदार फॉफ डुप्लेसिस के बाद टीम के कप्तान बने हैं। डुप्लेसिस 2022 से लेकर 2024 तक इस टीम के कप्तान रहे, जिन्हें आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले रिलीज कर दिया गया था। रजत पाटीदार को आरसीबी ने इस सीजन के लिए 11 करोड़ में रिटेन किया था।

दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

रजत पाटीदार अजिंक्य रहाणे के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे हैं। उन्होंने 10 मैचों में 61 की औसत और 186.08 की स्ट्राइक-रेट से 428 रन बनाए हैं। वहीं रजत डॉमेस्टिक लेवल पर कप्तानी के शानदार अनुभव के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने एमपी को एसएमटी फाइनल में पहुंचाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। रजत 2021 में आरसीबी का हिस्सा बने थे और उन्हें इस फ्रेंचाइजी ने 20 लाख रुपए में खरीदा था। इसके बाद साल 2022 में वो अनसोल्ड रहे थे, लेकिन इस साल उन्हें आरसीबी में रिप्लेसमेंट के रूप में जोड़ा गया था।

ये भी जानें

-31 साल के रजत पाटीदार ने गेंदबाजी के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी।

-अंडर-15 के बाद उन्होंने बल्लेबाजी पर फोकस किया।

-2014 में फुटबॉल खेलते समय घुटने में चोट लगने के बाद उन्हें सर्जरी भी करानी पड़ी थी।

-वह 8 महीने मैदान से दूर रहे लेकिन, लेकिन जब लौटे तो एक अलग खिलाड़ी के रूप में वापस आए जो बहुत कुछ हासिल करना चाहता था।

-बल्लेबाजी की टेक्निक को और बेहतर करने के लिए पाटीदार ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज अमय खुरासिया से ट्रेनिंग ली है।

-उन्होंने 2015 में डेब्यू किया था।

-रजत पाटीदर मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।

-रजत ने फर्स्ट क्लास में कुल 68 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से कुल 4738 रन निकले हैं।

-वहीं लिस्ट ए में उन्होंने 64 मैचों में 2211 रन बनाए हैं। भारत के लिए भी रजत ने 3 टेस्ट और 1 वनडे मैच खेला है।

-रजत पाटीदार साल 2023 में फिर से आरसीबी का हिस्सा बने रजत को इस फ्रेंचाइजी ने 20 लाख में खरीदा था और रजत इसी सैलरी पर 2024 में भी खेले थे।

-साल 2025 के लिए उन्हें 11 करोड़ में इस टीम ने रिटेन किया।

-रजत ने अब तक आरसीबी के लिए 27 मैच खेले हैं।

-इन मैचों में रजत ने 158.85 की औसत के साथ 799 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और 7 अर्धशतक शामिल है।

-रजत का बेस्ट स्कोर नाबाद 112 रन रहा है।

'बचपन से क्रिकेट का दीवाना था रजत'

रजत के पिता मनोहर पाटीदार ने एक इंटरव्यू में बताया था कि रजत बचपन से ही क्रिकेट का दीवाना था। खेल के प्रति उसका गहरा रुझान देखकर हमने उसे प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि रजत केवल 8 साल की उम्र में इंदौर के एक क्रिकेट क्लब से जुड़ गए थे और 10 साल के होते-होते अपनी उम्र से बड़े लड़कों के साथ मैच खेलने लगे थे।

IPL 2025 के लिए आरसीबी की पूरी टीम और फीस

विराट कोहली (21 करोड़)
रजत पाटीदार, कप्तान (11 करोड़)
यश दयाल (5 करोड़)
लियाम लिविंगस्टोन (8.75 करोड़)
फिल साल्ट (11.50 करोड़)
जितेश शर्मा (11 करोड़)
जोश हेजलवुड (12.50 करोड़)
रसिख डार (6 करोड़)
सुयश शर्मा (2.60 करोड़)
क्रुणाल पंड्या (5.75 करोड़)
भुवनेश्वर कुमार (10.75 करोड़)
टिम डेविड (3 करोड़)
रोमारियो शेफर्ड (1.50 करोड़)
नुवान तुषारा (1.60 करोड़)
जैकब बेथेल (2.60 करोड़)
देवदत्त पडिक्कल (2 करोड़)
स्वप्निल सिंह (50 लाख)
लुंगी एनगिडी (1 करोड़)
मोहित राठी (30 लाख)
अभिनंदन सिंह (30 लाख)
स्वास्तिक छिकारा (30 लाख)
मनोज भंडागे (30 लाख)

केकेआर का भी कप्तान हो सकता है एमपी का खिलाड़ी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा रजत पाटीदार को कप्तान बनाने की घोषणा के बाद, अब बस दो टीमें रह गई हैं, जिन्होंने अपने कप्तान का नाम घोषित नहीं किया है। ये टीम हैं दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स। अटकलें लगाई जा रही हैं कि अभिनेता शाहरुख खान की टीम केकेआर का कप्तान मध्य प्रदेश का खिलाड़ी बन सकता है। इस खिलाड़ी का नाम है वेंकटेश अय्यर। वेंकटेश साल 2021 से केकेआर से जुड़े हुए है और इस साल केकेआर ने उन्हें 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा है। ऐसे में यह देखना होगा कि क्या आरसीबी की तरह केकेआर भी एमपी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी पर दाव चलेगी की नहीं?

रजत को हमने करीब से देखा है

रजत में सादगी है, वह अपने आस-पास के लोगों की परवाह करते हैं, हमने करीब से देखा है कि उन्होंने मध्य प्रदेश का नेतृत्व कैसे किया और हमें यह बहुत पसंद आया।

एंडी फ्लावर, RCB के हेड कोच

Updated on:
13 Feb 2025 01:22 pm
Published on:
13 Feb 2025 12:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर