मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर पुलिस अफसरों के तबादले, कई जिलों के अफसर बदले गए...।
भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्रालय ने शनिवार देर रात को कई आइपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। राज्य सरकार ने 14 जिलों के कलेक्टरों के तबादलों के थोड़ी देर बाद ही 39 आइपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें डीजी, एडीजी, आईजी और एसपी स्तर के आइपीएस अफसर शामिल हैं।
रायसेन जिले की एसपी मोनिका शुक्ला अब विदिशा जिले की एसपी होंगी, वहीं रायसेन जिले के एसपी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पीएचक्यू पदस्थ किया गया है। गौरतलब है कि 31 अगस्त तक सरकार ने तबादलों के लिए प्रतिबंध हटाया था, इसके बाद भी अन्य विभागों के तबादले आदेश जारी हो रहे हैं।
इनके हुए तबादले
कई एसपी और एएसपी इधर से उधर
राज्य शासन के गृह विभाग ने डीजी होमगार्ड, एडीजी और आईजी स्तर के कई अफसरों के तबादले किए हैं। इनके साथ ही प्रदेश के कई जिलों के एसपी और एएसपी को भी बदला गया है। शनिवार रात को यह सूची जारी की गई है।
संतोष सिंह गौर का प्रमोशन
राज्य सरकार ने 2009 बैच के आइपीएस अफसर संतोष सिंह गौर को होशंगाबाद पुलिस अधीक्षक से हटाकर उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक पीएचक्यू पदस्थ किया है। राज्य शासन ने इनके लिए अलग से आदेश जारी किया है।