भोपाल

आचार्यश्री के संयम महोत्सव के 50 वर्ष पूरे, चांदी के दीपों से होगी महाआरती

आचार्यश्री के संयम महोत्सव पर आज शहर के जैन मंदिरों में बरसेगा भक्तिरस...

2 min read
Jul 17, 2018
आचार्यश्री के गुणों की वंदना, चांदी के दीपों से होगी महाआरती

भोपाल. इस वर्ष आचार्य विद्यासागर महाराज का 50वां संयम महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत पूरे साल जगह-जगह आयोजन किए गए हैं। मंगलवार को 50वें संयम वर्ष महोत्सव का आखिरी दिन होगा। इस दौरान शहर के जैन मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान होंगे और आचार्यश्री के गुणों की वंदना होगी, साथ ही संगीतमय आरती का आयोजन किया जाएगा।

शहर के सभी जैन मंदिरों में सुबह से ही आयोजनों का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जो रात्रि तक चलेगा। संयम महोत्सव के अंतर्गत चौक जैन धर्मशाला में मुनिश्री प्रशांत सागर महाराज, निर्वेग सागर महाराज के सान्निध्य में आचार्य परमेष्ठी विधान काआयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें

अपना INCOME TAX RETURN बस 15 मिनट में ऐसे खुद करें FILE, ये रही गाइडलाइन…

इसके तहत विधान के अघ्र्य श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ समर्पित किए और भक्ति नृत्य कर आचार्यश्री के गुणों की वंदना की। इस मौके पर मुनिश्री प्रशांत सागर महाराज ने कहा कि आज असंयममय जीवन बिना ब्रेक की गाड़ी के समान है।

आंखे खुली रहे और बुरा देखने में आए उसके बाद भी हम आचरण में बुरापन न उतारे, और न बुरा करे, उसका नाम ही संयम है। इस अवसर पर पंचायत कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद हिमांशु, विनोद एमपीटी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

निकलेगी प्रभावना शोभायात्रा, महाआरती भी
आचार्यश्री के संयम महोत्सव के अवसर पर मंगलवार को शहर के जैन मंदिरों में विशेष आयोजन किए जाएंगे। इस दौरान चौक जैन धर्मशाला से सुबह 7 बजे प्रभावना शोभायात्रा निकाली जाएगी, इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे, यह शोभायात्रा पुराने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर वापस चौक जैन धर्मशाला पहुंचेगी। इसी प्रकार जवाहर चौक जैन मंदिर में शाम को 7 बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यहां 51 चांदी के दीपों से महाआरती होगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

शरीर पर दीप जलाकर नृत्य की होगी प्रस्तुति
शाहजहांनाबाद स्थित पाŸवनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में शाम 7 बजे गुजरात के कलाकार प्रस्तुति देंगे। इस दौरान प्रसिद्ध कलाकार रामचंद्र द्वारा अपने शरीर पर 108 दीप प्रज्जवलित कर भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति होगी।

इसी प्रकार जैन मंदिर सोनागिरी में विशेष पूजा और रात्रि में महाआरती होगी। नंदीश्वर जिनालय, टीटी नगर जैन मंदिर, पिपलानी, अशोका गार्डन, सिद्धार्थ लेकसिटी जैन मंदिर में भी आचार्यश्री के गुणों की वंदना की जाएगी और रात्रि में महाआरती होगी।

ये भी पढ़ें

navratri Special: नवरात्र में करें ये काम पूरी होगी आपकी हर इच्छा!
Published on:
17 Jul 2018 06:55 am
Also Read
View All