भोपाल

जन आशीर्वाद रथ से भाजपा गायब,फोकस में कांग्रेस

जनआशीर्वाद रथ से भाजपा गायब और कांग्रेसी बढ़ा रहे शोभा, पूर्व विधायक की सोशल मीडिया पर पोस्ट - कटनी के पूर्व विधायक ने फेसबुक पर किया पोस्ट - गुरुवार को कटनी में निकली थी जनआशीर्वाद यात्रा
2 min read
• •
Updated: 4 Aug 2018, 9:12 AM IST
Feature image

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा में चुनावी घमासान का असर दिखाई देने लगा है। कटनी से भाजपा के पूर्व विधायक गिरिराज किशोर पोद्दार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पार्टी पर निशाना साधा है।

पोद्दार ने फेसबुक पर लिखा है कि जनआशीर्वाद यात्रा के रथ से भाजपा गायब है और पूर्व कांग्रेसी मंच की शोभा बढ़ा रहे हैं। जाहिर है पोद्दार का इशारा राज्यमंत्री संजय पाठक की तरफ था जो गुरुवार को कटनी में निकली जनआशीर्वाद यात्रा के रथ में सीएम के साथ थे।

जनआशीर्वाद रथ से मूल भाजपा गायब

इससे पहले मैहर के पूर्व विधायक मोतीलाल तिवारी ने भी जनआशीर्वाद यात्रा के समय वर्तमान विधायक नारायण त्रिपाठी को चुनाव में टिकट देने का विरोध किया था।

- पोद्दार का का फेसबुक पोस्ट कटनी से 2008 में भाजपा के विधायक रहे गिरिराज किशोर पोद्दार ने फेसबुक पर लिखा है कि - कटनी में जनआशीर्वाद यात्रा का अभूतपूर्व दृश्य, सीएम शिवराज सिंह चौहान के जनआशीर्वाद रथ से मूल भाजपा गायब, रथ पर २००३ की कांग्रेस का कब्जा, भाजपा को सींचने वाले सड़कों पर रेंग रहे थे, रथारुढ़ पूर्व कांग्रेसी मंचों की शोभा बढ़ा रहे थे।

भाजपा में टिकट को लेकर चल रहे घमासान

- मैहर में भी पूर्व विधायक ने किया था विरोध इससे पहले मैहर में भी पूर्व विधायक मोतीलाल तिवारी ने वर्तमान विधायक नारायण त्रिपाठी का विरोध कर कहा था कि यदि त्रिपाठी को भाजपा ने टिकट दिया तो जमानत जब्त हो जाएगी इसलिए पूर्व कांग्रेसी नारायण त्रिपाठी से पार्टी को दूर रहना चाहिए। जनआशीर्वाद यात्रा में इस तरह के विवाद भाजपा में टिकट को लेकर चल रहे घमासान की ओर इशारा कर रहे हैं।

- सीएम की जनआशीर्वाद यात्रा प्रदेश में सफलतापूर्वक निकल रही है, किसी की कोई टिप्पणी हो सकती है लेकिन जो भाजपा में आ गए हैं वो अब भाजपा के ही हैं, इस तरह के बयानों से कोई फर्क नहीं पड़ता। - दीपक विजयवर्गीय मुख्य प्रवक्ता,भाजपा -

Published on: