भोपाल

शिखर पहाड़िया के साथ महाकाल की पूजा करने पहुंची जान्हवी कपूर

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर(Janhvi Kapoor) सोमवार को उज्जैन आईं। यहां उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में जाकर महाकाल के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। वे महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं। जान्हवी नंदी हाल में फर्श पर बैठी रहीं और महाकाल की भक्ति में तल्लीन नजर आईं।

2 min read
Dec 04, 2023
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर(Janhvi Kapoor) सोमवार को उज्जैन आईं

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर(Janhvi Kapoor) सोमवार को उज्जैन आईं। यहां उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में जाकर महाकाल के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। वे महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं। जान्हवी नंदी हाल में फर्श पर बैठी रहीं और महाकाल की भक्ति में तल्लीन नजर आईं।

जान्हवी कपूर अपने कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और फ़िल्म निर्देशक अरूण एटली के साथ सुबह महाकालेश्वर मंदिर आईं। ये सभी महाकाल की भस्मारती में सम्मिलित हुए। जान्हवी ने महाकाल की पूजा भी की। एक्ट्रेस जान्हवी और शिखर पहाड़िया प्रार्थना में भी एक साथ दिखाई दिए।

जान्हवी ने गुलाबी साड़ी पहनी थी जबकि शिखर पहाड़िया सफेद कुर्ता में आए। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे के पोते शिखर पोलो खिलाड़ी भी हैं। जान्हवी और शिखर को कई बार एक साथ देखा गया है। हालांकि इन दोनों ने न तो अपने रिश्तों से इनकार किया है न ही इसकी पुष्टि की है। मंदिर के पुजारी राघव शर्मा ने जान्हवी कपूर को महाकाल की तस्वीर भेंट की।

जान्हवी की मूवी ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ जल्द ही रिलीज होनेवाली है जिसमें वे अभिनेता राजकुमार राव(Rajkumar Rao) के साथ दिखाई देंगी। निर्देशक शरण शर्मा की यह मूवी 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में आ रही है। धर्मा प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर मूवी की नई रिलीज डेट पोस्ट की है। ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ स्पोर्ट्स ड्रामा है।

इससे पहले वे राजकुमार के ही साथ फिल्म ‘रूही’ भी कर चुकी हैं। निर्देशक शरण शर्मा जान्हवी की ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ से निर्देशन की शुरुआत की थी। जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ जान्हवी फिल्म ‘देवरा’ में भी नजर आनेवाली हैं।

Updated on:
04 Dec 2023 03:34 pm
Published on:
04 Dec 2023 03:28 pm
Also Read
View All