भोपाल

Sarkari Naukri: यहां निकली है सरकारी जॉब, तुरंत करें एप्लाई

आप भी कर रहे हैं सरकारी नौकरी का इंतजार, तो यहां निकली हैं Govt. Jobs....
2 min read
• •
Updated: 2 Apr 2018, 4:49 PM IST
sarkari naukri

भोपाल। मध्यप्रदेश में बेरोजगारों के लिए रोजगार पाने का सुनहरा मौका है, जिसमें बंपर वैकेंसियां निकाली गईं हैं। इसके तहत मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की तरफ से कई पदों पर भर्तियां निकली गईं हैं। इसमें जिन पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं उनमें उप प्रबंधक, लेखाधिकारी, सहायक प्रबंधक, सहायक लेखाधिकारी और क्षेत्र सहायक के पद शामिल हैं।

ये है जरूरी नियम...
अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होने के साथ-साथ मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है। आवेदनकर्ता 9 अप्रैल तक बोर्ड की वेबसाइट www.peb.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

किसी भी तरह के संसोधन की आखिरी तारीख 14 अप्रैल है। 5-6 मई को सभी पदों के लिए रिटन एग्जाम लिए जाएंगे।

उप प्रबंधन, पद...
योग्यता और विवरण: उप प्रबंधक के कुल 20 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें जनरल-11, एससी-3, एसटी-3 ओबीसी-3 आरक्षित।
योग्यता: साइंस, ऑर्ट, कॉमर्स में 55 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रैजुएशन+ MBA या बिजनेस मैनेजमेंट में PH+ कंप्यूटर सर्टिफिकेट+ कार्य अनुभव मांगा गया है।

लेखाधिकारी, पद...
योग्यता व विवरण: लेखाअधिकारी के कुल 8 पद पर भर्ती होनी है। जनरल 4, एससी 1, एसटी 1, ओबीसी 2 आरक्षित।
योग्यता: 55 प्रतिशत अंकों के साथ कॉमर्स में ग्रैजुएशन या एमकॉम+ कंप्यूटर का सर्टिफिकेट+ कार्य अनुभव मांगा गया है।

सहायक प्रबंधक, पद...
योग्यता और विवरण : सहायक प्रबंधक के कुल 12 पदों पर भर्ती होनी है। जनरल 2, एससी 2, एसटी 5, ओबीसी 3 आरक्षित।
योग्यता: कॉमर्स, एग्रीकल्चर, इंजिनियरिंग, लॉ में 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रैजुएशन+MBA या PGDM या 2 साल का एक्सपीरियंस+ कंप्यूटर सर्टिफिकेट+ वर्क एक्सपीरियंस मांगा गया है।

सहायक लेखाधिकारी, पद...
योग्यता व विवरण : सहायक लेखाअधिकारी के कुल 64 पदों पर भर्ती होनी है। जनरल 36, एससी 8, एसटी 13, ओबीसी 7 आरक्षित हैं।
योग्यता: कॉमर्स में ग्रैजुएशन+ कंप्यूटर सर्टिफिकेट+ वर्क एक्सपीरियंस मांगा गया है।

क्षेत्र सहायक, पद...
योग्यता और विवरण: क्षेत्र सहायक के कुल 68 पदों पर भर्ती होनी है। जनरल 33, एससी 11, एसटी 14, ओबीसी 10 आरक्षित हैं।
योग्यता: BSc साइंस या BSc कृषि या एग्रीकल्चर इंजिनियरिंग में BE, B.Tech 50 प्रतिशत अंकों के साथ+ PGDCA या DCA परीक्षा उत्तीर्ण+ वर्क एक्सपीरियंस मांगा गया है।

क्षेत्र सहायक, पद...
योग्यता व विवरण : क्षेत्र सहायक-संविदा के कुल 12 पदों पर भर्ती होनी है। जनरल 11, ओबीसी 1 आरक्षित है।
योग्यता: BSc साइंस, BSc एग्रीकल्चर, एग्रीकल्चर इंजिनियरिंग में BE, B.Tech+ DCA परीक्षा उत्तीर्ण+ वर्क एक्सपीरियंस मांगा गया है।

ऐसे होगा सिलेक्शन...
सभी पदों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है। पहले रिटेन टेस्ट होगा, जो अभ्यर्थी रिटेन टेस्ट पास कर लेंगे, उनका इंटरव्यू लिया जाएगा फिर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

ये है फीस...
जनरल अभ्यर्थियों के लिए एप्लीकेशन फीस 570 रुपए रखी गई है, जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए 320 रुपए, एससी, एसटी, ओबीसी के लिए फीस ऑनलाइन मोड में सबमिट की जाएगी।

Published on: