
JP Nadda Bhopal-केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि मैं तो इमर्जेंसी का भुक्तभोगी हूं। मुझे दो बार क्लासरूम से पुलिस पकड़कर ले गई थी। यह इमर्जेंसी का हाल हमने देखा। परिवारों का परिवार जेल में डाल दिए गए। और तुम राज-प्रजातंत्र की बात करते हो। साथ में इलेक्शन कमीशन के इवीएम की बात करते हो। इवीएम को गड़बड़ बताते हैं। नाच न आए आंगन टेढ़ा। जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को अबोध बालक बताते हुए कहा कि वे आत्मचिंतन करें।
नड्डा ने कहा कि इलेक्शन कमीशन ने चैलेंज किया था कि इस इवीएम को कोई हैक करके दिखाओ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कहां भाग गए थे। दुनिया के किसी भी एक्सपर्ट को लेकर इसे हैक करके दिखाओ, लेकिन कोई नहीं गया। नड्डा ने कहा कि अभी हाल ही में एमएलसी के चुनाव हुए, जिसमें बैलेट पेपर से चुनाव हुए, जिसमें कांग्रेस जीरो रही।
भाजपा नेता जेपी नड्डा बुधवार को भोपाल में बोल रहे थे। वे लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पद यात्रा की शुरुआत कर रहे थे। 356 का दुरुपयोग कांग्रेस ने 90 बार किया है। चुनी हुई सरकारों को इन्होंने गिराया है।
आजकल कांग्रेस इतना बौखला गई है कि वे पीएम मोदी जी पर गालियां दे रही हैं। अपशब्द बोले हैं। जनता इनको आगे सबक सिखाएगी। खड़के ने इस तरीके की बदजुबानी की है, क्या जनता इन्हें माफ करेगी। यह इनका रिकार्ड है, यह किसी तरह से सत्ता के नजदीक आना चाहते हैं। आगे आने वाले चुनाव देख लेना, जनता तुम्हें सबक सिखा देगी।
इस मौके पर राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे भी लगे। सीएम मोहन यादव ने कहा कि भारत चहुंमुखी विकास कर रहा है। राहुल राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं। कांग्रेस लगातार न्यायालय का अपमान कर रही है। पूर्व चुनाव आयुक्त टीएन शेषन को लाल कृष्ण आडवाणी के खिलाफ चुनाव लड़वाया और वे निष्पक्षता की बात करते हैं।