भोपाल

भोपाल में सिंगर Jubin Nautiyal के कॉन्सर्ट में बवाल पर बड़ा अपडेट, छात्रों-पुलिस विवाद की होगी जांच

Jubin Nautiyal Bhopal Concert: भोपाल में जुबिन नौटियाल के कॉन्सर्ट के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
2 min read
• •
Oct 07, 2026
Jubin Nautiyal Bhopal Concert students police dispute investigation
Jubin Nautiyal Bhopal Concert students police dispute investigation

Jubin Nautiyal Bhopal Concert: मध्य प्रदेश की राजधानी में सिंगर Jubin Nautiyal के कॉन्सर्ट के दौरान छात्र और पुलिस के बीच एंट्री को लेकर हुए विवाद को लेकर अब बुधवार को जांच के आदेश दिए गए है। भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया है। कमिश्नर के आदेश अनुसार, डीसीपी स्तर के अधिकारी पूरे मामले की जांच करेंगे। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि, बीते दिन भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में सीएम युथ कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया था। इसी में गायक जुबिन नौटियाल का कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया था।

जुबिन को सुनने बड़ी संख्या में पहुंच गए थे छात्र

बता दें कि, गायक जुबिन नौटियाल को सुनने के लिए बड़ी संख्या में छात्रों की भीड़ लाल परेड ग्राउंड पहुंच गए। भीड़ ज्यादा होने के कारण पुलिस ने बैरिकेडिंग कर छात्रों को बाहर रोक दिया था। पुलिस की समझाइश के बावजूद छात्र बैरिकेड को फांदकर कॉन्सर्ट में घुसने का कोशिश करने लगे। तभी छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया। कार्यक्रम में एंट्री नहीं मिलने से आक्रोशित छात्रों ने कुर्सियां तोड़ना शुरू कर दिया। इसी बीच छात्र और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मियों के हाथ में भी कुर्सियां दिख रही है।

मंच पर भी चढ़ गए थे कुछ छात्र

आयोजन में युवाओं के पसंदीदा गायक जुबिन नौटियाल भी अपने फेमस गीतों की दी। इसी बीच जब जुबिन स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे तब कुछ छात्र मंच पर चढ़कर जुबिन नौटियाल के साथ फोटो लेने के लिए चढ़ गए थे। छात्रों को स्टेज पर मौजूद वोलेंटियर्स ने नीचे उतारा। बड़ी संख्या में छात्र बैरिकेड पर चढ़ गए और कार्यक्रम के लिए बनाए गए डोम में चढ़ गए। इस बीच छात्रों के बीच धक्कामुक्की भी हुई है। पुलिस ने स्थिति को जैसे-तैसे संभाला।

कांग्रेस ने साधा निशाना

वहीं दूसरी तरफ विवाद की वीडियो वायरल होते ही प्रदेश की राजनीति गरमा गई। कांग्रेस नेताओं ने छात्र-पुलिस विवाद का वीडियो शेयर कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने वीडियो शेयर कर एक्स पर आरोप लगाते हुए लिखा- यह मैसेज है, एमपी का युवा BJP सरकार के झूठ का मुखर विरोध कर रहे है।

Updated on:
07 Oct 2026 02:51 pm
Published on:
07 Oct 2026 01:01 pm