भोपाल

क्रिकेटर केविन पीटरसन की बात पर झूम उठे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले: अब भारत की असली ताकत देख रही दुनिया

Jyotiraditya Scindia : क्रिकेटर केविन पीटरसन ने की पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ, सिंधिया ने कहा: देश अब बेहतरीन फॉर्म में, पूरे इरादे के साथ खेल रहा है, लंबी पारी के लिए मजबूत कर रहा नींव
2 min read
• •
Updated: 26 Oct 2026, 2:56 PM IST
scindia
ज्योतिरादित्य सिंधिया (फोटो सोर्स: Jyotiraditya Scindia Facebook)

Jyotiraditya Scindia : क्रिकेटर और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भारत में आए अहम बदलावों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया में कहा कि देश अब बेहतरीन फॉर्म में है और लंबी पारी के लिए नींव मजबूत कर रहा है।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में आए बदलावों पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। वे लंबे समय से भारत का दौरा करते रहे हैं। इस नाते केविन पीटरसन ने भारत और भारतीयों को गहराई से समझा है। उन्होंने इस संबंध में एक लेख में अपने विचार साझा किए।

भारत में हो रहे सामाजिक, तकनीकी और खेल संबंधी बदलाव

केविन पीटरसन ने भारत के बुनियादी ढांचे, डिजिटल भुगतान, तकनीकी विकास और परंपरा के साथ आधुनिकता के तालमेल की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने लिखा कि भारतीय में आत्मविश्वास बढ़ता जा रहा है, वे बड़े लक्ष्य हासिल करने की सोच रखते हैं। केविन पीटरसन ने अपने लेख में लिखा कि आज भारतीय पहले की तुलना में अधिक आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की सोच रखते हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट में आए बदलावों का भी उल्लेख किया। केविन पीटरसन ने खेलों और फिटनेस को बढ़ावा देने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदान की सराहना की।

पिच में बदलाव को अनुभवी ओपनर की तरह किया बयां

भारत में हो रहे सामाजिक, तकनीकी और खेल संबंधी बदलावों पर केविन पीटरसन के विचारों पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मानो झूम उठे। उन्होंने कहा कि पीटरसन के ये विचार भारत की असली ताकत दिखा रहे हैं। उन्होंने दो दशकों में हुए पिच में बदलाव को अनुभवी ओपनर की तरह बयां किया है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा:

दुनिया अब भारत की असली ताकत देख रही है… और @KP24, आपने इसे एक ऐसे अनुभवी ओपनर की तरह बयां किया है, जिसने दो दशकों में पिच को बदलते हुए देखा है।

प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के नेतृत्व में, देश पूरे इरादे के साथ खेल रहा है, लंबी पारी के लिए अपनी नींव मजबूत कर रहा है, और अपने बेहतरीन फॉर्म में है!

Updated on:
26 Oct 2026, 2:56 PM IST
Published on: