भोपाल

बड़ी खबर: 16 साल बाद पत्र लिखकर मांगा सरकारी बंगला, सिंधिया के सक्रिय होने से राजनैतिक हलचल हुई तेज

16 साल बाद पत्र लिखकर मांगा सरकारी बंगला, सिंधिया के सक्रिय होने से राजनैतिक हलचल हुई तेज

2 min read
May 25, 2018
scindia letter to MP Govt.
बड़ी खबर: 16 साल बाद पत्र लिखकर मांगा सरकारी बंगला, सिंधिया के सक्रिय होने से राजनैतिक हलचल हुई तेज

भोपाल । मध्यप्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के प्रमुख पूर्व केन्द्रीय मंत्री, सासंद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश सरकार को पत्र लिखकर भोपाल में सरकारी बंगले की मांग की है।

दरअसल पूर्व केंद्रीय मंत्री और गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देश के कई राज्यों में पूर्व मुख्यमंत्रियों के बंगलों को लेकर चल रही खींचतान के बीच मध्य प्रदेश सरकार से राजधानी भोपाल में आवास की मांग की है। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार से कहा कि उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र में विकास कार्य को लेकर बार-बार जाना पड़ता है। जिसके चलते उन्हें बंगले की आवश्यकता है।

वहीं दूसरी ओर सोलह साल से सांसद सिंधिया के अचानक सरकारी बंगला मांगे जाने को चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। सिंधिया के सक्रिय होने से क्षेत्र में राजनैतिक हलचल तेज हो गईं हैं, बताया जा रहा है कि सिंधिया भी भोपाल में सक्रियता बढ़ाएंगे। यह भी माना जा रहा हेै कि सासंद सिंधिया विधानसभा चुनावों को देखते हुए राजधानी में अपना डेरा जमाएंगे।

पॉवर सेंटर...
ज्ञात हो कि सिंधिया मप्र में कांग्रेस के चुनाव प्रचार समिति के मुखिया हैं। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि यदि सिंधिया को सरकारी बंगला मिलता है तो वह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के के साथ ही एक और बड़ा पॉवर सेंटर होगा।

रणनीति का खेल...
सिंधिया के भोपाल में सरकारी आवास मांगे जाने की एक वजह और भी बताई जा रही है कि चुनाव अभियान समिति में 15 लोग हैं। रणनीतिक मीटिंग में यह सरकारी आवास सहयोगी साबित होगा।

वहीं ये भी माना जा रहा है कि कांग्रेस की अतिगुप्त चुनावी रणनीति बनाने सहित कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देने के लिए भी ये आवास काम में आएगा। इसके अलावा सिंधिया चुनावों के दौरान लंबे समय तक यहां रूक कर रणनीति में बदलाव या कुछ नए मामले आने पर उनके आधार पर भी अपनी स्ट्रेटेजी यहां रह कर बद सकेंगे। साथ ही प्रदेश की जनता के मन का मंथन भी यहां से किया जा सकेगा।

Updated on:
25 May 2018 10:06 am
Published on:
25 May 2018 10:48 am