भोपाल

ज्योतिरादित्य ने 33 साल पुराने बंगले को छोड़ा, आज भी घर के बाहर लगाकर रखते हैं पिता माधवराव का नेमप्लेट

33 साल पहले माधवराव सिंधिया को मिला था बंगला। 2019 में हार से बाद सिंधिया सरकारी बंगले में रहने के पात्र नहीं थे।
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2019, 11:20 AM IST
Jyotiraditya Scindia
ज्योतिरादित्य ने 33 साल पुराने बंगले को छोड़ा, आज भी घर के बाहर लगाकर रखते हैं पिता माधवराव का नेमप्लेट

भोपाल. कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia ) ने नई दिल्ली में अपने सरकारी आवास को खाली कर दिया है। 2019 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली स्थिति सफदरगंज स्थिति अपने सरकारी आवास को खाली किया है। इस बंगले में बीते 33 सालों से सिंधिया परिवार रह हा था। अब सिंधिया का पता- बिरला हाउस-7 हो गया है।

पिता माधवराव सिंधिया को अलॉट हुआ था बंगला
ज्योतिरादित्य सिंधिया जिस बंगले में रह रहे थे वो बंगला 33 साल पहले उनके पिता माधवराव सिंधिया को अलॉट हुआ था। राजीव गांधी कैबिनेट में मंत्री बनने के बाद ये बंगला माधवराव सिंधिया को आवंटित किया गया था। पिता के निधन के बाद ये बंगला ज्योतिरादित्य सिंधिया को आवंटित कर दिया गया था। 2019 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद अब वह इस सरकारी बंगले में रहने के पात्र नहीं थे जिस कारण सिंधिया ने ये बंगला खाली कर दिया था।

ट्विटर में शेयर किया नोड्यूज
सिंधिया ने सरकारी बंगला खाली करने का नोड्यूज अपने ट्विटर एकाउंट में शेयर किया है। उन्होंने लिखा- 23 मई को आए जनादेश को पूरी विनम्रता से स्वीकार करते हुए, मैंने सरकार द्वारा प्रदत्त बंगले को खाली करने की प्रक्रिया शुरू करी। मेरा कभी भी किसी जगह पर अनाधिकृत रूप से रहने का इरादा नहीं रहा। मेरे द्वारा ऐसा कोई भी अनुरोध किए जाने की ख़बरें पूर्ण रूप से भ्रामक है। सरकार द्वारा जारी किया गए No-Dues प्रमाण-पत्र ये साबित करते हैं कि मैंने बंगला खाली कर दिया है। मैं सदैव से नियम-कानून से बंधा और उनका पालन करने वाला जिम्मेदार नागरिक रहा हूँ। मेरे बारे में इस तरह की भ्रामक ख़बरें प्रचारित करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

पिता के नाम की भी लगी थे नेम प्लेट
जिस बंगले में ज्योतिरादित्य सिंधिया रहते थे उस बंगले के बाहर उन्होंने अपने पिता माधवराव सिंधिया की नेम प्लेट लगा रखी थी। बंगला खाली करने के साथ ही यह नेम प्लेट भी वहां से हटा दी गई है।

दिल्ली में खरीदा है नया बंगला
प्रदेश की बदली राजनीतिक परिस्थितियों के बाद सिंधिया की दिलचस्पी दिल्ली की राजनीति में ज्यादा है। कमल नाथ सरकार बनने के बाद उन्होंने भोपाल में आवास की मांग की थी लेकिन उन्हें आवास आवंटित नहीं किया गया था। सिंधिया फिलहाल निजामुद्दीन स्टेशन के पास बिरला परिवार के बिरला हाउस-7 में रह रहे हैं। बिराला परिवार से उनके पुराने पारिवारिक संबंध हैं। सिंधिया ने दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी, साउथ एक्सटेंशन में नया बंगला खरीदा है। इस बंगले में रिनोवेशन चल रहा है। जल्द ही सिंधिया वहां शिफ्ट हो जाएंगे।

Published on: