भोपाल. कांग्रेस ( Congress ) नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia ) गुरुवार को सुबह भोपाल पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा- राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में संकट की घड़ी है। ऐसे में हम सबको फिर से एक साथ मिलकर कांग्रेस को मजबूत करना होगा। सिंधिया का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट समेत कई नेता मौजूद थे इस दौरान महाराज सिंधिया जिंदाबाद के नारे लगते रहे।