भोपाल

कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, देश में गृहयुद्ध छिड़ने की आशंका जताई, मची खलबली

kailash vijayvargiya statement civil war मध्यप्रदेश के सीनियर बीजेपी नेता और राज्य सरकार के केबिनेट मंत्री ने देश के हालातों पर बड़ा बयान दिया है।
2 min read
• •
Updated: 19 Aug 2024, 2:52 PM IST
kailash vijayvargiya statement civil war
kailash vijayvargiya statement civil war

kailash vijayvargiya statement civil war: मध्यप्रदेश के सीनियर बीजेपी नेता और राज्य सरकार के केबिनेट मंत्री ने देश के हालातों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने देश में गृहयुद्ध की आशंका जताई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि 30 साल बाद देश में गृहयुद्ध छिड़ सकता है। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मिलिट्री के एक रिटायर्ड अफसर का हवाला देकर यह आशंका जाहिर की। मंत्री विजयवर्गीय के इस बयान पर कांग्रेस ने ऐतराज जताते हुए कहा कि उन्हें तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

कैबिनेट मंत्री और राज्य के सबसे सीनियर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यक्रम में बताया कि सामाजिक रूप से बेहद सक्रिय एक रिटायर्ड सैन्य अधिकारी ने मुझसे कहा कि जिस तेजी से भारत की जनसांख्यिकी बदल रही है, इससे 30 साल बाद देश में गृहयुद्ध शुरू हो जाएगा। ऐसी परिस्थितियां पैदा हो जाएंगी कि लोग जी नहीं सकेंगे। कैलाश विजयवर्गीय ने सामाजिक समरसता की जरूरत भी जताई।

बीजेपी BJP के राष्ट्रीय महासचिव रहे कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कुछ ताकतें हिंदुओं को जाति के आधार पर बांटना चाहती हैं। सत्ता में आने के लिए अंग्रेजों की 'फूट डालो और राज करो' की नीति पर चल रहीं हैं। उन्होंने हिंदुओं की मजबूती पर जोर दिया।

कैलाश विजयवर्गीय ने भारत की बदलती डेमोग्राफी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हमें इस तथ्य पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। कैलाश विजयवर्गीय ने “हिंदू” शब्द को मजबूत बनाने के लिए काम करने की आवश्यता जताई। उन्होंने देश में मनाए जाते पर्व-त्यौहारों के प्रति धारणा बदलने को कहा। उन्होंने कहा कि देश के तीज-त्योहार सभी धर्मों के लिए हैं।

Updated on:
19 Aug 2024, 2:52 PM IST
Published on: