8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाड़ली बहना की राशि बढ़ाने का सीएम का बड़ा ऐलान, ट्वीट कर दी खुशखबरी

Ladli Behna Amount Increase
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 17 Aug 2024, 5:14 PM IST

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav

Ladli Behna Amount Increase Ladli Behna Yajana CM Mohan Yadav Tweet एमपी की लाड़ली बहना योजना देशभर में चर्चित है। मध्यप्रदेश में पिछले साल विधानसभा और इस साल लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत में इस योजना का सबसे बड़ा योगदान है। इस वजह से राज्य सरकार महिलाओं, युवतियों पर लगातार मेहरबान बनी हुई है। राखी पर लाड़ली बहनों को शगुन के तौर पर 250 रुपए ​अतिरिक्त भेजे गए हैं। इसके साथ ही लाड़ली बहनों को महज 450 रुपए में गैस सिलेंडर भी दिया जा रहा है। अब सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने का भी ऐलान कर दिया है। उन्होंने इस संबंध में अपने एक्स हेंडल पर ट्वीट किया है।

CM मोहन यादव ने प्रदेश के डिंडोरी में लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने का स्पष्ट इशारा किया। शुक्रवार को यहां
आयोजित रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव कार्यक्रम में उन्होंने बहनों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देते हुए लाड़ली बहना योजना का भी जिक्र किया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि बहनों के खाते में इस बार 250 रुपए अतिरिक्त भेजे। आने वाले समय में इस राशि को और बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें : एमपी में लाड़ली बहनों को क्यों नहीं मिल पा रहे ₹3000, सामने आया बड़ा अपडेट

सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, "बहनों का आशीर्वाद मिल जाए, इससे बड़ा सौभाग्य और क्या होगा। राखी पर 250 रुपए दिए हैं। अभी तो यह बस शुरुआत है, आने वाले समय में यह राशि और बढ़ती जाएगी।"

सीएम मोहन यादव ने अपने एक्स हैंडल पर भी यह वादा दोहराया है। उन्होंने लाड़ली बहना की राशि बढ़ाने के संबंध में ट्वीट कर खुशखबरी दी है।

यह भी पढ़ें : मिल सकती है लगातार 5 दिन की छुट्टी! एमपी के सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

सीएम मोहन यादव का ट्वीट
लाड़ली बहनों, यह तो शुरुआत है…
रक्षाबंधन पर ₹250 की राशि दी गई है, आने वाले समय में यह राशि बढ़ाई जाएगी।

हमारी सरकार किसानों की खुशहाली के लिए भी निरंतर कदम उठा रही है, आने वाले समय में…

➡️ गेहूं पर बोनस की तरह, धान पर भी बोनस दिया जाएगा
➡️ कोदो-कुटकी की एमएसपी को लाया जाएगा रागी के बराबर
➡️ दूध की खरीद पर भी बोनस मिलेगा।

-डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री

एक अन्य ट्वीट में सीएम मोहन यादव ने लिखा

बहनों का सम्मान
हमारी पहचान…
आज पवित्र सावन मास में डिंडोरी की मेरी लाड़ली बहनों द्वारा राखी स्वरूप मिले प्रेम व स्नेह से मन आनंदित है, मैं अपनी सभी बहनों को ये विश्वास दिलाता हूँ कि उनकी खुशहाली एवं समृद्धि के लिए सदैव कार्यरत रहूँगा।