भोपाल

कांग्रेस नेता के साथ एसपी का डांस पड़ा महंगा, आयोग ने दो कलेक्टर और तीन एसपी हटाए

कांग्रेस नेता के साथ एसपी का डांस पड़ा महंगा, आयोग ने लिए दो कलेक्टर और तीन एसपी हटाए
less than 1 minute read
Mar 17, 2019
SP Amit singh, video viral
SP Amit singh, video viral

भोपाल . चुनाव आयोग ने भिण्ड और उमरिया के कलेक्टरों के साथ तीन जिलों के एसपी शनिवार को हटा दिए। मिण्ड में छोटे सिंह की जगह विजय कुमार कलेक्टर होंगे। उमरिया में अमरपाल सिंह के स्थान पर स्वरोचिष सोमवंशी कलेक्टर होंगे।

इन पर गिरी गाज

इसी तरह पुलिस अधीक्षकों में अनिल सिंह कुशवाह के स्थान पर मयंक अवस्थी को पन्ना, अमित सिंह की जगह निमिष अग्रवाल को जबलपुर और हितेष चौधरी को हटा कर दीपक कुमार शुक्ला को सिंगरौली एसपी बनाया है। हटाए गए एसपी को पीएचक्यू में एआइजी व कलेक्टरों को मंत्रालय भेजा है।

डांस पड़ा महंगा

जबलपुर एसपी पद से हटाए अमित सिंह का मंत्री लखन घनघोरिया के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में डांस का वीडियो वायरल हुआ था। सिंगरौली से हटाए गए एसपी हितेष चौधरी कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी के भाई हैं। इसके पहले भी चुनाव आयोग ने प्रशासन को लेकर कई अन्य जिलों के एसपी, कलेक्टरों का भी तबादला कर चुका है। हालांकि जानकारों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के दौरान आयोग की सख्ती लोकसभा चुनाव में कम दिखायी दे रही।

Published on:
17 Mar 2019 11:57 am