भोपाल

छिंदवाड़ा में फिर बढ़ी हलचल, कमलनाथ और नकुलनाथ ने लिया बड़ा फैसला, 4 सितंबर को बुलाई बैठक

Kamal Nath Nakul Nath will come to Chhindwara on September 4 एमपी के छिंदवाड़ा में एक बार फिर राजनैतिक हलचलें बढ़ गई हैं।
2 min read
• •
Updated: 30 Aug 2024, 9:28 PM IST
Kamal Nath Nakul Nath will come to Chhindwara on September 4
Kamal Nath Nakul Nath will come to Chhindwara on September 4

Kamal Nath Nakul Nath will come to Chhindwara on September 4 एमपी के छिंदवाड़ा में एक बार फिर राजनैतिक हलचलें बढ़ गई हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और क्षेत्र के पूर्व सांसद कमलनाथ तथा उनके बेटे पूर्व सांसद नकुलनाथ के कारण यहां की राजनीति गरमाई है। कांग्रेसी पिता—पुत्र ने यहां 4 सितंबर को बैठक बुलाई है जिसको लेकर तैयारियां भी शुरु हो गई हैं। कमलनाथ और नकुलनाथ ने बड़ा फैसला लेते हुए इलाके में दोबारा सक्रिय होने की ठानी है। यही कारण है कि वे कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक भी ले रहे हैं।

पूर्व सीएम कमलनाथ करीब दो महीने छिंदवाड़ा में एक्टिव दिखेंगे। वे 4 सितंबर को पूर्व सांसद नकुलनाथ के साथ विशेष विमान से छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। इलाके में विभिन्न विधानसभाओं में जाकर वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और पार्टी संगठन व गतिविधियों पर बातचीत करेंगे।

कमलनाथ के इस दौरे में छिंदवाड़ा कांग्रेस में फेरबदल के कयास भी लगाए जा रहे हैं। जिले का नया संगठन भी गठित हो सकता है।

कांग्रेस कार्यालय से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार कमलनाथ और नकुलनाथ विशेष विमान से सुबह 10 बजे छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। वे यहां अपने निवास पर छिंदवाड़ा व पांढुर्ना जिले के कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। यहां दोनों जिलों के कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक रखी गई है।

4 सितंबर को सुबह 11 बजे परासिया विधानसभा की बैठक होगी जबकि 11.30 बजे सौंसर विधानसभा और दोपहर 12.20 बजे पांढुर्ना विधानसभा क्षेत्र की बैठक रखी गई है। शाम 5.30 बजे छिंदवाड़ा नगर निगम इलाके और शाम 6 बजे से छिंदवाड़ा ग्रामीण के कांग्रेस नेताओं की बैठक आयोजित की गई है।

कमलनाथ एवं नकुलनाथ 5 सितंबर को सुबह 10.30 बजे चौरई विधानसभा के नेता—कार्यकर्ताओं की बैठक में सम्मिलित होंगे। 11 बजे अमरवाड़ा और 11.30 बजे जुन्नारदेव विधानसभा के कार्यकर्ताओं की मीटिंग होगी। शाम 4.30 बजे कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्यों की बैठक होेगी और शाम 5 बजे नगर निगम के कांग्रेसी पार्षदों की बैठक लेंगे।

Updated on:
30 Aug 2024, 9:28 PM IST
Published on: