मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में खास घोषणा की। उन्होंने बताया कि इंदौर, उज्जैन, देवास और धार जिलोें के अलग अलग हिस्सों को मिलाकर राज्य सरकार एक नया महानगर बनाने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि इंदौर और उज्जैन महज 32 किमी दूर हैं, वस्तुत: ये दोनों शहर अब एक हो चुके हैं। वाणिज्यिक और व्यापारिक दृष्टि से और मजबूत करने के लिए दोनों शहरों को मिलाया जाएगा।