8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dam Collapse: भारी बारिश में फूट गया उमरिया का बांध, कई गांवों में घुसा पानी

Digvijay dam collapse in Umaria: तेज बारिश के कारण मध्यप्रदेश के उमरिया जिले का दिग्विजय बांध फूट गया, जिसका पानी कई गांवों में घुस गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उमरिया

•

image

deepak deewan

•

Updated: 26 Aug 2024, 9:36 AM IST

digvijay dam umaria news

Digvijay dam collapse in Umaria: मध्यप्रदेश में एक बार फिर तेज बरसात का दौर चल रहा है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है जिससे कई दिक्कतें भी उत्पन्न हुई हैं। कई जगहों पर नदी नालों में उफान आने से यातायात बाधित हो गया है। इधर एक बड़ा हादसा भी हुआ है। लगातार और तेज बारिश के कारण एक बांध फूट गया जिससे कई गांवों में पानी घुस गया, कई खेत जलमग्न हो गए।

प्रदेश के शहडोल और आसपास के इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। उमरिया में भी भारी बारिश का दौर जारी है। इससे दिग्विजय बांध ढह गया है। बांध ढह जाने से उमरिया के कई गांव पानी में डूब गए हैं, घरों में पानी भर गया है।

यह भी पढ़ें : Breaking – सरकार ने रद्द की जन्‍माष्‍टमी की छुट्टी, जारी कर दिए आदेश, नए फरमान से बढ़ी परेशानी

उमरिया के पास मझगवां में दिग्विजय बांध टूटने से आवागमन बंद हो गया है। उमरिया में जनपद पंचायत करकेली की मझगवां पंचायत के सहिजन में बना दिग्विजय बांध करीब 20 साल पुराना है। बताया जा रहा है कि बांध बीच से धराशायी हो गया।

खास बात यह है कि इस साल बांध की मरम्मत भी कराई थी। बांध को गहरा कराया गया था और चैनल गेट तथा पुलिया भी बनवाई थी। इसके बावजूद बांध ढह गया। इसके ऊपर बनी रोड से ही ग्रामीण आना-जाना करते थे पर बांध ढह जाने से रास्ता अवरुद्ध हो गया है।

यह भी पढ़ें : पुलिस पर पत्थर फेंकनेवाले बीजेपी कार्यकर्ताओं के घर भी ढहेंगे! शिवराज-दिग्विजय के ट्वीट पर बवाल
यह भी पढ़ें : बीजेपी नेता की खुली पोल, मचा हंगामा, औवेसी-सद्दाम हुसैन हैं आइडियल, पीएम के खिलाफ डाली पोस्ट

इधर बिरसिंहपुर पाली स्थित संजय गांधी ताप विद्युत गृह का जोहिला बांध भी लबालब हो गया। इसके सभी 6 गेट खोलने पड़े। गेट खोलने के बाद जोहिला नदी में आए उफ़ान से डिंडोरी मार्ग बंद हो गया है। इससे सोन नदी में भी जलस्तर काफी बढ़ गया है।

लगातार तेज वर्षा के कारण उमरिया के करकेली क्षेत्र में तीन मकान गिर गए। मानपुर में एक मकान गिरा जबकि पाली में भी दो मकान गिरे हैं।