8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस पर पत्थर फेंकनेवाले बीजेपी कार्यकर्ताओं के घर भी ढहेंगे! शिवराज-दिग्विजय के ट्वीट पर बवाल

Jharkhand BJP झारखंड के रांची में हेमंत सोरेन सरकार के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदर्शन पर मध्यप्रदेश में भी राजनैतिक बवाल मच गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 24 Aug 2024, 4:46 PM IST

Jharkhand BJP Protest Shivraj Singh Chauhan Tweet Digvijay Singh Tweet

Jharkhand BJP Protest Shivraj Singh Chauhan Tweet Digvijay Singh Tweet

Jharkhand BJP Protest Shivraj Singh Chauhan Tweet Digvijay Singh Tweet झारखंड के रांची में हेमंत सोरेन सरकार के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदर्शन पर मध्यप्रदेश में भी राजनैतिक बवाल मच गया है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पत्थर फेंके जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ा। बीजेपी कार्यकर्ताओं की इस हरकत पर मध्यप्रदेश के दो राष्ट्रीय नेता आमने सामने आ गए हैं। एमपी के पूर्व सीएम केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड में बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराजसिंह चौहान ने इस घटना पर सोरेन सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ अकल्पनीय बर्बरता की गई। इधर कांग्रेस के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह ने इस घटना को छतरपुर से जोड़ते हुए पूछा कि पुलिस पर पत्थर फेंकनेवाले बीजेपी कार्यकर्ताओं के घर पर बुलडोजर चलेंगे!

झारखंड प्रभारी शिवराज सिंह चौहान का ट्वीट
झारखंड में सोरेन सरकार द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ अकल्पनीय बर्बरता की गई। कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई गईं, आंसू गैस के गोलों के साथ रबर बुलेट छोड़ी गई।

हम ऐसे जुल्मों से डरेंगे नहीं, हम लड़ेंगे और इस अराजक तथा बेईमान सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।

शिवराजसिंह चौहान ने इससे पहले 22 अगस्त को भी झारखंड सरकार पर हमला बोलते हुए कई ट्वीट किए थे

  1. दो दिन की बहारे हैं जग में, कब जोर किसी का चलता है।जुल्म का सूरज लाख चढ़े, हर शाम को लेकिन ढलता है।

हेमंत सोरेन सरकार के जुल्म के सूरज के ढलने का वक्त आ गया है।

  1. हेमंत सोरेनजी से न झारखंड संभल रहा है और न ही पार्टी। वह अन्याय की अति और जुल्म की पराकाष्ठा कर रहे हैं। उनकी विदाई करीब आ गई है।
  2. नूर की एक किरण जुल्मत पर भारी होगी,रात इनकी है, मगर सुबह हमारी होगी।

भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता झारखंड की जनता को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष कर रहा है।

  1. हेमंत सोरेन संवैधानिक पद पर बैठकर लोकतांत्रिक ढंग से किए आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए।

इधर झारखंड में प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस पर पत्थर फेंकने की घटना पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी बीजेपी नेताओं को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने इसे छतरपुर की घटना से जोड़ते हुए ट्वीट किया—

मैं बुलडोज़र संस्कृति के खिलाफ हूँ। आरोपी को दंड मिलना चाहिए लेकिन दंड देने का अधिकार अदालत को है किसी भी प्रशासकीय अधिकारी या MP MLA साहब को नहीं है। छतरपुर में शहज़ाद अली का मकान पुलिस पर पथराव करने के कारण तोड़ा गया या अतिक्रमण करने के कारण तोड़ा गया? यह बात प्रशासन को खुलासा करना चाहिए। @CMMadhyaPradesh @BJP4India @INCIndia @jitupatwari

Jharkhand में बीजेपी वालों ने किया पुलिस पर हमला ?, बुलडोजर एक्शन की उठन…

इससे पहले दिग्विजयसिंह ने एक और ट्वीट किया—
माननीय डॉ बीडी शर्माजी अब इन @BJP4India भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी आप नेस्तनाबूद कर उनके घर पर JCB चलवायेंगे?