8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार ने रद्द की जन्‍माष्‍टमी की छुट्टी, नए फरमान से बढ़ी परेशानी

Janmashtami Schools holiday cancelled सरकार ने जन्‍माष्‍टमी की छुट्टी रद्द कर दी है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 26 Aug 2024, 11:22 AM IST

Janmashtami Schools holiday cancelled on Janmashtami in MP

Janmashtami Schools holiday cancelled on Janmashtami in MP

Janmashtami Schools holiday cancelled: सरकार ने जन्‍माष्‍टमी की छुट्टी रद्द कर दी है। इससे पहले 26 अगस्त को जन्माष्टमी पर राज्य सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। सीएम मोहन यादव (cm mohan yadav) ने जन्माष्टमी पर बैंकों तक की छुट्टी घोषित कर दी ​है।

उन्होंने खुद ट्वीट कर 26 अगस्त को जन्माष्टमी पर सार्वजनिक अवकाश की जानकारी दी, लेकिन राज्यभर के स्कूलों के लिए अब नया फरमान आ गया है। इसके अनुसार जन्माष्टमी पर स्कूलों की छुट्टी नहीं रहेगी। क्योंकि स्कूलों में जन्माष्टमी के कार्यक्रम करने के लिए कहा गया है।

मध्यप्रदेश के शिक्षा विभाग के नए फरमान से जन्माष्टमी जैसे महापर्व पर लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जन्‍माष्‍टमी पर इस बार प्रदेश में स्‍कूलों की छुट्टी नहीं रहेगी बल्कि बच्चों को स्कूल आकर पर्व मनाना होगा। सरकार ने यह निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें : पुलिस पर पत्थर फेंकनेवाले बीजेपी कार्यकर्ताओं के घर भी ढहेंगे! शिवराज-दिग्विजय के ट्वीट पर बवाल
यह भी पढ़ें : बीजेपी नेता की खुली पोल, मचा हंगामा, औवेसी-सद्दाम हुसैन हैं आइडियल, पीएम के खिलाफ डाली पोस्ट

लोकशिक्षण संचालनालय (dpi) ने 23 अगस्त को ये निर्देश जारी किए थे। नए निर्देश के अनुसार जन्माष्टमी पर स्कूलों में जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा। स्कूलों में जन्माष्टमी मनाए जाने के लिए प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

सीएम मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक में भी सभी मंत्रियों से कहा कि 26 अगस्त को जन्माष्टमी पर वे अपने अपने प्रभार वाले जिलों में रहकर जन्माष्टमी पर होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होकर धूमधाम से पर्व मनाएं। 26 अगस्त को बैंक या अन्य कार्यालय बंद रहेंगे लेकिन स्कूल खुले रहेंगे।

लोकशिक्षण संचालनालय के अपर संचालक रवीेंद्र कुमार सिंह ने इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है। पत्र में इस बार स्कूलों में जन्माष्टमी पर्व समारोहपूर्वक मनाए जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

इससे पहले 26 अगस्त 2024 को पड़ने जा रही जन्माष्टमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करते हुए इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश भी जारी किया गया था। इस आदेश के अनुसार प्रदेशभर में सभी सरकारी संस्थानों की छुट्टी घोषित की गई थी।

मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय से जारी अधिसूचना के अनुसार, 19 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व के साथ साथ 26 अगस्त को पड़ने जा रही जन्माष्टमी पर्व के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया। और तो और, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैंक में भी अवकाश मंजूर किया है।