इंदौर विधानसभा क्रमांक 5 के मंडल महामंत्री योगेश ठाकुर ने नासिर शाह की वरिष्ठ बीजेपी नेताओं को शिकायत की है। ठाकुर के अनुसार पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों से उनका कोई लेना देना नहीं है। नासिर शाह कई बार कांग्रेस का काम करते हैं। सद्दाम हुसैन और असदुद्दीन ओवैसी उनके आदर्श हैं। सनातन धर्म, पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह, और देश के कानून की खिलाफत करते हैं। वे पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डालते हैं।