भोपाल

LIVE : कमलनाथ ने संभाली प्रदेश कांग्रेस की कमान, रैली में दिग्गज नेता हुए शामिल

एयरपोर्ट पहुंच कर पुराने शहर से होते हुए पहुंचें पीसीसी, किया कार्यभार ग्रहण
3 min read
• •
Updated: 1 May 2018, 2:51 PM IST
bjp
bjp

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की ताजपोश में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं और प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रोड शो किया। इस रोड शो में उनके साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह , दीपक बावरिया, विवेक तन्खा, सज्जन वर्मा, सुरेश पचौरी और पीछे बाला बच्चन, जीतू पटवारी, रामनिवास रावत शामिल हैं। सभी चौराहे पर कार्यकर्ताओं में स्वागत की होड़ मची है। जानकारों का कहना है कि कमलनाथ का काफिला शाम तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचेंगा।

#LIVE Congress road show update

- 12:48pm नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के निवास पर शाम को 5 बजे चाय पर दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
- 1:19pm लालघाटी पहुंची कमलनाथ की रैली।
- 1:29pm कमलनाथ से मिलवाने के लिए लालघाटी चौराहे पर पूर्व नगर निगम अध्यक्ष कैलाश मिश्रा को उनके कार्यकर्ताओं ने ऊपर उठाकर वाहन तक पहुंचाया।
- 1:46pm कमलनाथ ने कहा जनता की पुकार, कांग्रेस सरकार, सभी किसान, युवा परेशान।
- 2:01pm हमीदिया पहुंचा कमलनाथ का काफिला।

- 2:49pm दिग्विजय पहुंचे पीसीसी।

इन नेताओं को मंच पर मिला स्थान

इधर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सामने मंच तैयार है, मंच पर कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दीपक बाबरिया, दिग्विजय सिंह सहित अन्य नेता बैठने की व्यवस्था की गयी है। मंच पर कमलनाथ के बेटे नक नाथ ?ाथ को भी स्थान दिया गया है नकुल नाथ के नाम की कुर्सी भी मंच पर लगाई गई है। कमलनाथ हाल ही में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए राहुल गांधी के द्वारा नियुक्त किए गए हैं, वहीं अरुण यादव इसके पहले पिछले कई सालों से इस पद को संभाल रहे हैं। कमलनाथ के द्वारा बुधवार से ही प्रदेश का चार दिवसीय दौरे का ऐलान हुआ था। जिसमें वह 1 मई से 4 मई तक प्रदेश का दौरा करेंगें।

राजधानी में एयर पोर्ट से पीसीसी रैली..

कमलनाथ दिल्ली से प्रदेश कार्यभार ग्रहण करने सीधे भोपाल पीसीसी आए। जिसमें समर्थकों तथा पार्टी के लोगों के द्वारा एयरपोर्ट से पीसीसी तक रैली का आयोजन किया। रैली गांधी नगर तिराहा, सिंगारचौली रेलवे क्रासिंग, लालघाची चौराहा, पुराना सचिवालय, जीएडी चौराहा कोहेफिजा, रॉयल मार्केट, पीरगेट, मोती मस्जिद, रेतघाट, पॉलिटेक्निक. अपेक्स बैंक से होते हुए रैली पीसीसी कार्य़ालय पहुंची।

राजधानी के मार्ग हुए डाइवर्ट

कमलनाथ की बड़ी स्वागत रैली को देखते हुए यातायात पुलिस विभाग के द्वारा शहर के कुछ मार्ग बंद तथा कुछ परिवर्तित किए गए है जिससे मंगलवार को भोपाल के कई रूटों पर लंबा जाम लगा रहा।

1. लालघाटी से एयरपोर्ट तथा मुबारकपुर से एयरपोर्ट की ओर आने- जाने वाला यातायात आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्ग बैरागढ़, 3 ईएमई होते हुए दाता कालोनी तथा खजुरी बायपास से जा सकेगा तथा अन्य मार्ग पुराने भोपाल का यातायात भोपाल टॉकीज, करौंद, लाम्बाखेड़ा, मुबारकपुर मार्ग का उपयोग कर सकेंगें।

2. लालघाटी से रॉयल मार्केट, मोती मस्जिद की ओऱ आने- जाने वाला यातायात व्हीआईपी रोड का उपयोग कर सकेंगें किन्तु जब रैली रेतघाट पर पहुंचेंगी तो यातायात लालघाटी से रॉयल मार्केट, हमीदिया रोड का उपयोग कर शहर में प्रवेश कर सकेंगा।

3. व्यापम से अपैक्स बैंक, रोशनपुरा की ओर आने जाने वाला यातायात आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्ग 6 नंबर स्टाप लिंक रोड नं-2 से माता मंदिर होते हुए भदभदा चौराहा एवं व्यापम से वल्लभ भवन रोटरी, पुरानी जेल से कंट्रोल रुम जहांगीराबाद होते हुए आवागमन कर सकेंगें।

4. रैली मार्ग पर अनुमति प्राप्त भारी माल एवं यात्री वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

5. रैली मार्ग पर स्थित अस्पताल, नर्सिंग होम की एम्बूलेंस जो आकस्मिक चिकित्सा के लिए आवागमन करती है वह सुविधाजनक वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें, इस मार्ग पर भी रैली के दौरान फायर ब्रिगेड एवं एम्बूलेंस को प्राथमिकता दी जाएगी।

Published on: