भोपाल

कमलनाथ ने फिर सरकार पर साधा निशाना बोले- देश के सर्वाधिक पिछड़े जिलों में 8 जिले MP के

कमलनाथ का भाजपा सरकार पर एक बार फिर तीखा हमला। विकास यात्रा पर उठाए सवाल।

2 min read
Nov 25, 2017
Good days of capitalists and middlemen

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा जल्द ही विकास यात्रा निकालने की तैयारी में है, जिसके तहत 29 नवंबर को सीएम शिवराज के मुख्यमंत्री बने 12 साल होने के अवसर पर अलग-अलग जिलों में विधायक सरकारी योजनाओं का लाभ गिना कर लोगों को सरकार की उपलब्धियां भी बताएंगे।

वहीं चुनावों को नजदीक आते देख कांग्रेस ने भी सरकार पर अटैक तेज कर दिए हैं, इसी के चलते कई वरिष्ठ कांग्रेसी लगातार कभी ट्विटर से तो कभी पत्र लिखकर सरकार पर हमला करते रहते हैं। ऐसे में सरकार पर एक बार फिर कमलनाथ की ओर से तीखा हमला हुआ है, जिसमें उन्होंने सवाल उठाया है कि जब प्रदेश के 8 जिले देश के सर्वाधिक पिछड़े जिलों में शामिल हैं, तो ये विकास यात्रा कैसी?

इसके तहत कमलनाथ ने सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है, जिसमे उन्होंने लिखा है "शिवराज की प्रदेश में विकास यात्रा, वही प्रदेश के 8 जिले,देश के सर्वाधिक पिछड़े 115 जिलो में शामिल,जहाँ शिक्षा,स्वास्थ्य में पिछड़ने के साथ बिजली-पानी-सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव, आश्चर्य उसमें CM व विदेश मंत्री का इलाका विदिशा और BJP प्रदेशाध्यक्ष का इलाका खंडवा भी शामिल है।

दरअसल, मोदी सरकार ने अगले पांच साल में देश के सर्वाधिक पिछड़े 115 जिलों के कायापलट का बीड़ा उठाया है। ये जिले शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण जैसे मानव विकास के पैमाने पर तो पिछड़े हैं।

साथ ही यहां बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है और इनमें से करीब चार दर्जन जिले वामपंथी अतिवादी हिंसा और आतंकवाद के शिकार हैं।

यही वजह है कि सरकार ने इनका हाल बदलने के लिए हर पिछड़े जिले के लिए एक 'डिस्टि्रक्ट एक्शन प्लान' भी बनाया है| जिन 115 जिलों की जो सूची बनायी है उसमें सर्वाधिक 20 जिले झारखंड, 13 जिले बिहार, छत्तीसगढ़ के 10 और मध्य प्रदेश के आठ जिले शामिल हैं।

MP के यह जिले हैं सूची में शामिल:
दामोह, विदिशा, खंडवा, राजगढ़, बरबानी, सिंगरौली, गुना, छतरपुर।

ये भी पढ़ें

गुजरात चुनाव: सिंधिया पर ससुराल में कांग्रेस को जिताने की जिम्मेदारी
Published on:
25 Nov 2017 05:31 pm
Also Read
View All