
भोपाल। गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस हाईकमान ने गुजरात चुनाव में बड़ोदरा की 10 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी हैं। ये सीटें सिंधिया की ससुराल बड़ोदा के गायकवाड़ मराठा राजपरिवार के प्रभाव वाले क्षेत्र में आती हैं। इसके बाद से ही इन दिनों सिंधिया अपनी सुसराल में सक्रिय है, वे पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में युवा संवाद कर रहे हैं, तो कहीं सभा लेने में व्यस्थ हैं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी सिंधिया बड़ोदा के गायगवाड़ मराठा राजपरिवार से हैं। खबर है कि सिंधिया के बड़ोदरा में डेरा डालने के बाद प्रियदर्शनी भी कुछ दिनों के लिए वहां पहुंच गई हैं। सिंधिया अपनी सुसराल में कांग्रेस को जीत दिला पाते हैं या नहीं यह चुनाव परिणाम आने पर ही पता चलेगा। फिलहाल सिंधिया बड़ोदरा में चर्चा में है। युवा संवाद कार्यक्रम में युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
जिन 10 सीटों को जिताने की कमान सिंधिया को सौंपी गई है, वे फिलहाल भाजपा के कब्जे मे हैं। टिकट वितरण के बाद इन सीटों में भाजपा में अंतरकलह मची हुई है। यहां बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में सिंधिया की सास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में थीं।
तोमर चुनाव के प्रभारी, नरोत्तम को सौराष्ट्र
गुजरात चुनाव में मप्र से अकेले ज्योतिरादित्य सिंधिया ही सक्रिय नहीं है, बल्कि आधा दर्जन नेता गुजरात चुनाव में सक्रिय हैं। भाजपा हाईकमान ने केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को गुजरात चुनाव का सह प्रभारी बनाया है। तोमर गुजरात में ताबड़तोड़ सभाएं कर रहे हैं और चुनाव प्रबंधन की कमान भी संभाले हुए हैं।
इसी तरह मप्र के जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा को सौराष्ट्र क्षेत्र की विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रबंधन का दायित्व सौंपा गया है। मिश्रा पिछले एक महीने से गुजरात विधानसभा चुनाव में सक्रिय हैं। वे वहां भाजपा के पक्ष में सभाएं एवं रोड शो कर रहे हैं। राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी गुजरात विधानसभा चुनाव में सक्रिय हैं। प्रदेश भाजपा संगठन महामंंत्री सुहास भगत ने भी गुजरात पहुंचकर डेरा डाल लिया है।
Published on:
21 Nov 2017 06:53 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
