
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने फिल्म पद्मावती को लेकर उठ रहे विरोध का समर्थन करते हुए इसके प्रदर्शन पर रोक लगा दी है| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि इतिहास से छेड़छाड़ कर बनाई गई फिल्म 'पद्मावती' मध्य प्रदेश में रिलीज़ नहीं होगी| साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया है कि महारानी पद्मावती का मध्य प्रदेश में स्मारक बनाया जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ियां प्रेरणा ले सकें और उनके बलिदान को समझ सकें| मुख्यमंत्री ने राजपूतों के साथ बैठक में सम्बोधित करते हुए यह ऐलान किया|
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस में पद्मावती को लेकर खिंचतान की स्थिति बन गई है। इसके चलते जहां कांग्रेस के दो दिग्गज नेता इसी मुद्दे पर आपस में टकरा गए हैं| एक ओर जहां शशि थरूर के महाराजाओं के कायरता वाले बयान पर सियासी तूफ़ान आ गया है| ऐसे में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा तंज कसते हुए उन्हें घेरने के बाद अब कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी थरूर के बयान पर नाराजगी जताई है|
कांग्रेस के दो दिग्गजों में तकरार...
सियासी गलियारों में भी अब निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म का मुद्दा जोर पकड़ रहा है| अब तक कई भाजपा नेता फिल्म का विरोध कर रहे थे, लेकिन अब कांग्रेस के दो दिग्गज नेता इसी मुद्दे पर आपस में टकरा गए हैं|
शशि थरूर के महाराजाओं के कायरता वाले बयान पर सियासी तूफ़ान आ गया है| पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तंज कसते हुए उन्हें घेरा, वहीं अब कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी नाराजगी जताई है|
अक्सर राष्ट्रीय मुद्दों पर बेबाक राय देने वाले और विरोधियों पर तीखे कटाक्ष करने वाले कांग्रेसी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने पद्मावती विवाद के विरोध में ब्रिटिश काल के राजाओं-महाराजाओं पर तीखा व्यंग्य किया था।
उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि एक फिल्म के कारण निर्देशक और कलाकारों के पीछे हाथ धोकर पड़ने वालों को उस समय अपने मान सम्मान की कोई चिंता नहीं थी। ब्रिटिश इनके मान सम्मान को पैरों तले रौंद रहे थे और वे खुद को बचाने के लिए भाग खड़े हुए थे। इस बयान से बिफरे कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी तीखा पलटवार करते हुए थरूर को नसीहत देते हुए कहा कि शशि थरूर को पहले इतिहास पढ़ना चाहिए कि महाराजाओं की भूमिका क्या थी? और ऐसी बयानबाजी से उन्हें बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं ज्यातिरादित्य सिंधिया हूं और मुझे अपने अतीत पर गर्व है|
गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर राजघराने से हैं और थरूर की टिप्पणी सीधे तौर पर ब्रिटिश काल के राजा महाराजाओं पर ही थी| जिसको लेकर मुद्दा गरमाया हुआ है|
यह बात भी खास है कि राजघरानों से सम्बन्ध रखने वाले कई नेता कांग्रेस में है, जिनमे से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी है| अब थरूर के बयान के बाद कांग्रेस खेमे ही विवाद गहराया हुआ है| हालांकि अभी दिग्विजय सिंह नर्मदा परिक्रमा पर है, लेकिन हो सकता है जल्द ही वो भी इस बयान पर टिप्पणी करें| फिलहाल पद्मावती से शुरू हुआ विवाद अब राजघरानों तक पहुँच चुका है|
ये बोले शिवराज...
वहीं सोमवार को राजपूतों के साथ राजधानी भोपाल में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के इतिहास का जब स्मरण किया जाता है तो राजपूतों के शौर्य और बलिदान याद आता है| महारानी पद्मावती पर बोलते हुए सीएम ने कहा जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं |
अगर कोई कल्पना पर आधारित फिल्म बनाये तो कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन अगर कोई ऐसे चरित्र पर फिल्म बनाये सारा देश जिसकी पूजा करता है, जिसकी चिता की राख को अपने माथे पर लगाता है, ऐसे चरित्र पर फिल्म बनेगी तो विषय वस्तु से खिलवाड़ न हो, गलत ढंग से इतिहास प्रस्तुत किया जाए यह कोई बर्दाश्त नहीं करेगा|
मिस वर्ल्ड पर शशि थरूर का विवादित ट्विट:
कांग्रेस नेता शशि थरूर को रविवार को विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर के लिए ‘चिल्लर’ शब्द का प्रयोग करना भारी पड़ गया। सांसद को इसके लिए जबरदस्त आलोचनाएं झेलनी पड़ीं।
हरियाणा के झज्जर की रहने वाली मेडिकल छात्रा मानुषी छिल्लर ने 17 साल अंतराल के बाद शनिवार को चीन में आयोजित प्रतियोगिता में भारत के लिए विश्व सुंदरी का खिताब जीता है। शशि थरूर ने छिल्लर की अंग्रेजी में स्पेलिंग सीएच देखकर ‘छ’ को ‘च’ समझ लिया और तुरंत ट्वीट किया- “हमारी मुद्रा (चिल्लर) के विमुद्रीकरण (नोटबंदी) से कितनी गलती हुई! भाजपा को समझना चाहिए कि भारत की नकदी दुनिया में श्रेष्ठ है।
देखिए, हमारे चिल्लर तक को विश्व सुंदरी का खिताब मिल गया।” ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने तुरंत ध्यान दिलाया मानुषी के उपनाम-छिल्लर और चिल्लर के हिज्जो व अर्थ में अंतर है। कुछ लोगों ने मेम्स और ग्राफिक्स इंटरचेंज फॉर्मेट यानी जिफ्स के जरिये अपना रोष प्रकट किया। बॉलीवुड अभिनेता व फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया प्रमुख अनुपम खेर ने उन्हें जवाब देते हुए लिखा, ”आपका स्तर इतना क्यों गिर गया है।”
एक यूजर ने आश्चर्य जाहिर करते हुए सवाल किया कि क्या कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, जिनके ट्वीट ने उनके मजाकिया अंदाज व व्यंग्य को लेकर हाल ही में बहुत लोगों को आकर्षित किया, और शशि थरूर ने अपने अकाउंट बदल लिए थे। उन्होंने ट्वीट किया- “राहुल गांधी अकाउंट को लॉगआउट कीजिए। अपने अकांउट पर जाइए।” रोचक बात यह है कि राहुल गांधी का ट्वीट 21 वर्षीय युवती के विश्व सुंदरी बनने की उपलब्धि का गुणगान करते हुए काफी गंभीर प्रतीत हो रहा है।

Published on:
20 Nov 2017 02:43 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
