8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवराज के बयान पर कमलनाथ ने उठाए सवाल

कमलनाथ ने ट्वीट कर पूछा कृषि आधारित प्रदेश व किसान पुत्र की सरकार में आखिर सच क्या है?
2 min read
Google source verification
kamalnath

भोपाल। सीएम शिवराज सिंह के शनिवार को दिए गए बयान पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कमलनाथ ने सवाल उठाए हैं। दरअसल मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा था कि खेती के अलावा युवक स्वरोजगार के लिए भी सोचें। इस पर कमलनाथ का कहना है कि मुख्यमंत्री कभी कहते हैं कि खेती लाभ का धंधा बनेगा, कभी कहते है खेती अब लाभ का धंधा नही है। युवा स्वरोजगार करें। वहीं इस मामले में कमलनाथ ने ट्वीट भी किया है।

ये है मामला :
खेती की सीमा है, उत्पादन एक नई ऊंचाई पर पहुंच चुका है, जिसे और आगे ले जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब युवाओं को उद्योग में भविष्य तलाशने के लिए आगे आना चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम (एमएसएमई) सम्मेलन के दूसरे दिन शनिवार को समापन के मौके पर कही।

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि एमएसएमई से युवाओं को जोडऩे के लिए इंजीनियरिंग कॉलेजों में काउंसलिंग के कार्यक्रम चलाए जाएंगे। युवा उद्यमियों के सहयोग से मध्यप्रदेश को स्टार्टअप कंपनियों का हब बनाया जाएगा। उन्होंने युवा उद्यमियों का आह्वान किया कि वे अपने बिजनेस आइडिया को मरने न दें।
सरकार नवाचारी विचार और प्रयासों को वेंचर कैपिटल फंड के माध्यम से प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपनी शक्ति और प्रतिभा को पहचानें, सफलता अवश्य मिलेगी। युवा उद्यमियों के सहयोग से मप्र में लघु उद्योगों का विस्तार किया जाएगा।

चौहान ने संबंधित अधिकारियों को युवा उद्यमियों के लिए हेल्पलाइन बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके जरिए उन्हें सभी प्रारंभिक जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को वेंचर कैपिटल फंड के महत्व और संचालन की जानकारी देने की व्यवस्था की जाएगी।

सवाल-जवाब हुए
वेंचर कैपिटल फंड के प्रबंध संचालक संदीप कड़वे और इन्क्यूवेशन केंद्र हैदराबाद के अजय जैन ने उद्यमियों के सवालों के जबाव दिए और उनका मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग राज्य मंत्री संजय पाठक, प्रमुख सचिव एमएसएमई वी एल कान्ता राव एवं उद्योग समूहों के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित थे।

आलोचना के लिए तैयार रहें: श्रेया
मुम्बई में स्टार्टअप कंपनी स्थापित करने वाली श्रेया मिश्रा ने प्रगति यात्रा और अनुभव सुनाते हुए युवा उद्यमियों से कहा, नए विचार के लिए आलोचना झेलने को भी तैयार रहें। मुम्बई में ऑनलाइन फैशन कंपनी फ्लाईरोब डॉट काम का संचालन कर रहीं श्रेया ने कंपनी बनाने के प्रारंभिक विचार, फंड की व्यवस्था और कंपनी में निवेश, मार्गदर्शन, बाजार की रुचि, लोगों की पसंद के बारे में जानकारी दी। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा स्टार्टअप कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए स्थापित वेंचर कैपिटल फंड की सराहना करते हुए कहा कि इससे उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा।