भोपाल

उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे कमलनाथ, सरकार बनाने में निभाई थी अहम भूमिका

महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा गठबंधन की सरकार बनी है।

2 min read
Nov 28, 2019
उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे कमलनाथ, सरकार बनाने में निभाई थी अहम भूमिका
उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे कमलनाथ, सरकार बनाने में निभाई थी अहम भूमिका

भोपाल. मध्यप्रदेश के सीएम कमल नाथ आज महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे। सीएम कमल नाथ शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उद्धव ठाकरे आज महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। उद्धव ठाकरे आज शिवाजी पार्क में शाम 6.40 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उद्धव ठाकरे ने देश के कई बड़े नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। इसके साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश के सीएम कमल नाथ को भी निमंत्रण दिया है।

उद्धव ने दिया निमंत्रण
शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की सरकार बनाने में मध्यप्रदेश के सीएम कमल नाथ ने अहम भूमिका निभाई। उद्धव ठाकरे ने फोन कर कमल नाथ को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया। बाला साहेब ठाकरे से अच्छे रिश्ते होने के कारण कमल नाथ लगातार उद्धव ठाकरे के संपर्क में थे।

ठाकरे से अच्छे रिश्ते
मध्यप्रदेश के सीएम कमल नाथ ने महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कमल नाथ देश के उन नेताओं में हैं जिनका सभी पार्टी के कद्दावर नेताओं से अच्छे रिश्ते हैं। कमल नाथ और बाला साहेब ठाकरे के रिश्ते भी अच्छे थे।

शरद पवार से पुरानी मित्रता
कमल नाथ की राकांपा प्रमुख शरद पवार से पुराी मित्रता है। शरद पवार और कमल नाथ लंबे समय तक केन्द्र में एक साथ मंत्री भी रहे हैं। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम के बीच कमल नाथ राकांपा और कांग्रेस के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में थे। महाराष्ट्र की राजनीति को साधने में कमल नाथ सक्रिय रहे।

कांग्रेस-राकांपा के समर्थन से शिवसेना की सरकार
महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। महाराष्ट्र में भाजपा ने अजित पवार के साथ मिलकर सरकार बनाई लेकिन वो सरकार केवल 80 घंटे तक ही चल सकी। अब महाराष्ट्र के नेए सीएम उद्धव ठाकरे होंगे। महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा गठबंधन की सरकार बनी है।

Published on:
28 Nov 2019 09:44 am