भोपाल

कमलनाथ ने पहले गडकरी के बयान पर दिखाई सहमति और फिर ऐसे किया हमला…

भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर उठाए सवाल...

2 min read
Aug 06, 2018
कमलनाथ ने पहले गडकरी के बयान पर दिखाई सहमति और फिर ऐसे किया हमला...

भोपाल@दीपेश अवस्थी की रिपोर्ट...

मध्यप्रदेश में जल्द ही होने वाले चुनावों के बीच जहां एक ओर दोनों बड़ी पार्टियां लगातार एक दूसरे का विरोध कर रही हैं। वहीं जनता में बढ़त बनाने के लिए लगातार आरोप प्रत्यारोप के दौर भी शुरू हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें

भाजपा की इन खास नेताओं पर है पैनी नजर, जीत के लिए कर रहे ये रणनीति तैयार…

इसी के चलते जहां एक ओर दोनों पार्टियों की ओर से हर बार अपनी रणनीति को अपडेट किया जा रहा है, वहीं एक दूसरे के बयानों को ही अब उनके विरुद्ध इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

इसी के चलते कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा के एक केन्द्रीय मंत्री के बयान का पहले समर्थन करते किया, फिर उसी मुद्दे पर बीजेपी आड़े हाथ ले लिया। कमलनाथ का कहना है कि भाजपा के द्वारा किए जा रहे कार्यों को किसी भी स्थिति में उचित नहीं कहा जा सकता। उन्होंने रोजगार व आरक्षण को लेकर कई बातें सोमवार को पीसीसी कार्यलय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहीं।

यहां कमलनाथ ने भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि सरकार के द्वारा उठाए जा रहे कदमों से जहां देश में रोजगार घट रहा है। वहीं देश की आर्थिक स्थिति पर भी इसका विपरीत असर हो रहा है।

ये है मामला...
दरअसल पिछले दिनों केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि देश मे नौकरियां नहीं बची हैं, तो आरक्षण कहां से दें।
गडकरी की इस बात पर कमलनाथ ने कहा है कि मैं नितिन गडकरी के बयान से सहमत हूं। वहीं इसके ठीक बाद उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि देश की जीडीपी को बीजेपी ने नष्ट कर दिया है, ऐसे में नौकरियां हैं ही नहीं...।

गुटबाजी पर ये बोले...
इसके अलावा कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के गुटबाजी के बयान पर कमलनाथ ने कहा कि हर परिवार में गुटबाजी होती है लेकिन वो नाराजगी नहीं है। उनके मुताबिक बीजेपी में सबसे ज्यादा गुटबाजी होती है, और उनकी पार्टी के नेता मुझे आकर बताते है...

सीएम को भी घेरा...
इसके अलावा कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के मदारी वाले बयान पर कहा कि शिवराज सपने दिखाने की राजनीति करते हैं। वहीं अमरीका से प्रदेश की तुलना पर कमलनाथ ने कहा कि अफ्रीका से ज्यादा आत्महत्या मध्यप्रदेश में हो रही हैं।

ये भी पढ़ें

अतिथि शिक्षकों के लिए ऑनलाइन नियुक्ति प्रक्रिया, जानिये क्या है मामला…
Updated on:
06 Aug 2018 01:36 pm
Published on:
06 Aug 2018 01:31 pm
Also Read
View All