प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने इसकी शुरूआत विंध्य से ही की, सहस्त्रबुद्धे ने रीवा की संभागीय बैठक में नेताओं से अलग से वन टू वन चर्चा की। इस चर्चा में चुनावी तैयारी के साथ साथ उनकी नाराजगी दूर भी करना था, नेताओं से ये भी कहा गया है कि टिकट किसी को मिले लेकिन उनको भाजपा को जिताने का काम करना है,सरकार बनने पर सबकी चिंता की जाएगी।