भोपाल

कमलनाथ ने फिर किया ट्विटर Attack, निशाने पर लिए सीएम

ये 2018 चुनाव इस बार कांग्रेस के लिए काफी महत्वपूर्ण हो चला है, जिसके चलते वह एक भी मौका छोड़ने को तैयार नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 7 Dec 2017, 2:48 PM IST
congress leader

भोपाल। चुनाव के नजदीक आते ही दोनों दलों द्वारा एक दूसरे पर कटाक्ष किए जाने का सिलसिला इन दिनों काफी तेज हो गया है। दोनों ही बड़ी पार्टियों में चाहे वो कांग्रेस हो या भाजपा में पहले श्रेय लेने की होड़ मची थी तो अब एक दूसरे की कमियों को चुन चुन कर जनता के सामने ला रहे हैं।

वहीं ये चुनाव जो 2018 में मध्यप्रदेश में होना है, इस बार कांग्रेस के लिए काफी महत्वपूर्ण हो चला है जिसके चलते वह एक भी मौका छोड़ने को तैयार नहीं है। इसी के चलते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर अपना निशाना साधा है। और ट्विट कर भाजपा पर कई आरोप लगाए हैं।

यह है मामला:
दरअसल पिछले दिनों अपने शिवपुरी दौरे के दौरान सीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि ज्यादा बिजली बिल आने पर जब तक की बिजली कंपनी शिविर लगाकर किसानों के बिलों को कम नहीं कर देती बिजली का बिल न भरे।
इस बार पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कमलनाथ ने इसी मामले को लेकर ट्वीट करते हुए सीएम को घेरने की कोशिश की है।
नाथ ने कहा है कि उपचुनाव वाले क्षेत्र में किसानों को बिजली बिलों को ना भरने की सलाह देने वाले शिवराज,निजी कंपनी फ़ेडको की जबलपुर में अनाप-शनाप भेजे बिजली बिलों की अवैध वसूली पर भी तत्काल रोक लगवाए..
कांग्रेस ने आज इसी मांग को लेकर जबलपुर बंद कराया है और आगे भी जनता के हित में संघर्ष जारी रहेगा..

NSUI का प्रदर्शन आज :

इधर, दूसरी तरफ मंत्री लाल सिंह आर्य की गिरफ्तारी और गृहमंत्री के इस्तीफ़े की मांग को लेकर NSUI आज भोपाल में प्रदर्शन करेगी।
यह प्रदर्शन शाम 4:30 बजे होगा। मालूम हो आर्य का गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। NSUI का कहना है कि पुलिस को वे मिल नहीं रहे हैं, लेकिन वे मंत्रालय आते हैं, चेम्बर में बैठते हैं, लेकिन पुलिस अनभिज्ञ है।

Updated on:
7 Dec 2017, 2:48 PM IST
Published on: