भोपाल

नौजवान कोई कमीशन नहीं चाहता, ध्यान भटकाने की राजनीति कर रहे हैं मोदी : कमलनाथ

- नई दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में बोले कमलनाथ  

2 min read
Dec 15, 2019
नौजवान कोई कमीशन नहीं चाहता, ध्यान भटकाने की राजनीति कर रहे हैं मोदी : कमलनाथ

भोपाल : दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की भारत बचाओ रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री कलनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी के संघर्ष से लेकर आज तक समय-समय पर कई संदेश दिये है और कांग्रेस की यह रैली फिर से देश को एक नया संदेश दे रही है। उन्होंने कहा कि आज हमारा नौजवान भटक रहा है और उसके सामने अंधेरा है। हमारे किसान, गरीब मजदूर, दुखी व्यापारी सभी परेशान हैं। आज सबसे बड़ी चुनौती हमारे नौजवानों के भविष्य की है। आज का नौजवान कोई कमीशन नहीं चाहता ,कोई ठेका नहीं चाहता वह सिर्फ व्यवसाय चाहता है , अपने हाथों को काम चाहता है।

पिछले सालों में हमारे देश में जितने नए उद्योग लगे नहीं, उससे ज्यादा बंद हो गए। हमारा किसान जिसका जन्म कर्ज में होता है, जिसकी मृत्यु कर्ज में होती है, आज वह दुखी किसान भटक रहा है वह सिर्फ एक ही चीज मांगता है वह है न्याय। वह अपनी फ़सल का समर्थन मूल्य मांगता है और ऐसे समय हमारे कृषि क्षेत्र में नई क्रांति लाने की बजाय भाजपा व मोदी किसकी बात कर रहे हैं। वह नौजवानो की बात नहीं करते , किसानों की बात नहीं करते , मजदूरों की बात नहीं करते हैं , किसी ने सुना है मोदी जी को यह बात करते हुए। वह बात करते हैं सिर्फ राष्ट्रवाद की। मोदी किस को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ा रहे हंै।

मैं तो पूछना चाहता हूं भाजपा से, आप गिनकर बता दीजिए कि भाजपा में कितने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे। आप उनके नाम बता दें और यह राष्ट्रवाद का पाठ कांग्रेस को पढ़ाने चले हैं ये भाजपा के लोग। कमलनाथ ने कहा कि इस ध्यान मोडऩे की राजनीति से हमें देश को सावधान करना है। यह बेरोजगारी से ध्यान मोड़ेंगे, किसानों की समस्या से ध्यान मोड़ेंगे , व्यापारियों की समस्या से ध्यान मोड़ेंगे , इस ध्यान मोडऩे की कलाकारी की राजनीति का संदेश हमें पूरे देश को बताना है।

Published on:
15 Dec 2019 07:50 am
Also Read
View All